Femina Miss India 2024 Nikita Porwal: उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल को इस साल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 ताज पहनाया गया है। वहीं दादरा और नगर हवेली की रेखा पांडे को फेमिन मिस इंडिया 2024 फर्स्ट रनर अप और गुजरात के वडोदरा की आयुषी ढोलकिया हो फेमिना मिस इंडिया 2024 सेकंड रनर अप का ताज पहनाया गया है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत निकिता ने पूरे देश में अपना, अपने परिवार, अपने शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। अब वह आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं, जिसमें वह भारत का नेतृत्व करेंगी।
हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत टीवी पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना मिस इंडिया बनने तक का सफर शेयर किया है। इंटरव्यू में निकिता पोरवाल के साथ रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया ने भी मंच शेयर किया। खास इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के कई किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि वह बेहद साधारण परिवार और छोटे शहर से आंखों में कितने बड़े-बड़े सपने लेकर निकली हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इंटरव्यू में उन्होंने अपना फेवरेट फूड और फ्यूचर प्लान भी शेयर किया है। चलिए जानते हैं फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल के क्या हैं फ्यूचर प्लान..
रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया कौन हैं - Who Is Rekha Pandey And Ayushi Dholakia
फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर अप रेखा पांडे दादरा और नगर हवेली की रहने वाली हैं। उन्होंने ने फिल्म और जनसंचार में डिग्री के साथ, वह मंच पर और बाहर दोनों जगह एक सच्ची पावरहाउस हैं। उन्हें कहानी कहने, पर्दे के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन करने और कैमरे के सामने दर्शकों को प्रभावित करने का भी शौक है। नृत्य, खेल और प्रदर्शन कलाएं बचपन से ही उनकी आत्म-अभिव्यक्ति के साधन रहे हैं।
वहीं फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनरअप आयुषी ढोलकिया वडोदरा, गुजरात की की रहने वाली हैं। वह एक दृढ़निश्चयी युवा महिला हैं। उन्होंने मीडिया और जनसंचार में स्नातक किया है। उन्होंने कथक में प्रशिक्षण लिया है और उसका प्रतिनिधित्व किया है। राष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी के रूप में उनकी प्रतिभा अभिनय, मॉडलिंग पूरे राज्य में फैली हुई है।
फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल के क्या हैं फ्यूचर प्लान - Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Future Plan
उज्जैन महाकाल की नगरी से आईं निकिता पोरवाल का फेमिना मिस इंडिया 2024 बनने तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। बचपने से ही उनका मां उन्हें मिस इंडिया की तरह तैयार किया करती थीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। आज उन्होंने Femina Miss India 2024 का ताज अपने सिर पर सजा लिया है।
इंटरव्यू के दौरान जब निकिता पोरवाल से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल वह आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह भारत का नेतृत्व करेंगी।
वहीं बॉलीवुड में अपने एंट्री प्लान्स को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा 'अगर मुझे संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला तो वो मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी'।
रेपिड फायर राउंड में क्या बताया ब्यूटी क्वीन्स ने
निकिता पोरवाल ने इंटरव्यू ने बताया कि वह देसी चीजों की फैन हैं। उनका खानपान बहुत सी साधारण है। उन्होंने बताया कि उनका पसंदीदा फूड राजमा चावल है। वह इस फूड कॉम्बिनेशन की दीवानी है। यह उनके डेली डाइट का भी एक अहम हिस्सा है। वहीं, रेखा पांडे ने बताया कि वह हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं और सबकुछ हेल्दी खाती हैं। ठीक ऐसा आयुषी ढोलकिया का भी मानना है। वह कुछ भी खाते समय अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हैं।
