लाइफस्टाइल

किचन में हाथ तंग है तब भी आप पापा के लिए बना सकते हैं एकदम चटपटा नाश्ता, यहां से नोट करें रेसिपी

Snacks Recipe For Dad: फादर्स डे पर पापा को कोई तगड़ा सरप्राइज देना है तो आपको कुछ स्पेशल स्नैक्स अपने हाथों से बनाकर पापा को खिलाना चाहिए। इसके लिए हम आपकी मदद भी कर रहे हैं। यहां पर 3 अलग अलग तरह के स्नैक्स की एकदम आसान रेसिपी मौजूद है।

Image

easy and quick snacks for fathers day 2025

Snacks Recipe For Dad: फादर्स डे के दिन पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बच्चे क्या कुछ नहीं ट्राई करते हैं। पापा को खुश करना है तो आपको अपने हाथों से कुछ स्पेशल बनाना चाहिए। अगर आपको किचन का काम नहीं आता है तब भी आप अपने पापा जी को स्पेशल स्नैक्स खिला सकते हैं। इसके लिए हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां पर स्नैक्स के 3 सबसे बेहतरीन और आसान रेसिपी दी गई है। इसे आप फटाफट नोट कर लें।

ब्रेड चाट

ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर लें और फिर ब्रेड की स्लाइस को चौकोर या गोलाकार काट लें। इसके बाद थोड़े से घी या तेल के साथ इन्हें तवे पर क्रिस्पी होने तक सेंक लें। अब ब्रेड के हर टुकड़े पर बारीक कटा उबला आलू, टमाटर, प्याज़, खीरा, चाट मसाला, नींबू का रस, हरी चटनी, मीठी चटनी, दही और सेव डाल कर सर्व करें।

मसालेदार कॉर्न चाट

मसालेदार कॉर्न चाट बनाने के लिए आपको एक बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, नींब का रस और नमक डालकर मिक्स करना है। आपके पापा के लिए टेस्टी स्नैक्स तैयार है।

तड़का दही ब्रेड

अच्छा गाढ़ा दही लें, थोड़ा खट्टा हो तो बेहतर है। इसमें नमक, मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें जिससे ये बिल्कुल स्मूद हो जाए। अब ब्रेड को दो से चार हिस्सों में काट लें। एक फ्राय पैन गर्म करें और इसमें थोड़ा-सा तेल डाल कर राई और करीपत्ता डालें। इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को दही में डुबो कर पैन में डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article