Father's Day 2025 Cake Designs: आज फार्दस डे है। इसे पितृ दिवस के नाम से भी जाना जाता है। हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस खास ये खास दिन 15 जून को है। इस खास मौके पर बच्चे अपने पापा को स्पेशल फील कराते हैं। इसके लिए पार्टी रखी जाती है। केक काटे जाते हैं। फादर्स डे के दिन पापा के लिए बच्चे एक से बढ़कर एक केक खरीदते हैं। अगर आपको भी अपने पापा के लिए स्पेशल केक खरीदना है तो आप यहां से केक के डिजाइन्स देख सकते हैं। ये डिजाइन्स की फोटो दिखाकर आप अलग तरह का केक बनवा भी सकते हैं।

flower cake design
फादर्स डे के दिन फ्लोरल डिजाइन वाले केक सबसे ज्यादा बिकते हैं। ये क्यूट लगते हैं और पापा को भी पसंद आते हैं। आप इस डिजाइन के केक को किसी भी फ्लेवर में बनवा सकते हैं।

shirt tie cake design for dad
शर्ट और टाई वाले केक की फादर्स डे के दिन डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। ये केक पापा के लिए बेस्ट है। इस तरह के केक आप 500 ग्राम के वजन में भी आसानी से बनवा सकते हैं।

simple cake for dad
अगर आपके पापा को सिंपल चीजें ज्यादा पसंद हैं तो आप इस तरह के चॉकलेट फ्लेवर और सिंपल डिजाइन वाले केक देख सकते हैं। ये डिजाइन सिंपल के साथ क्लासी भी है।

gym and mechanical cake for father
पापा लोग तो घर का हर काम कर देते हैं। पापा के लिए जिम और मेकैनिकल सूट वाले केक अच्छे लगेंगे। इन्हें बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन बनने के बाद ये बेस्ट लगते हैं।

strawberry and blueberry cake for father
आप फादर्स डे के लिए स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी केक भी खरीद सकते हैं। आप यहां से केक के यूनिक डिजाइन भी देख सकते हैं। ये डिजाइन आपके पापा को बेहद पसंद आएगा।
