लाइफस्टाइल

Aloo Kachori Recipe in Hindi: घर पर बनाएं देसी टपरी स्टाइल कचौड़ी, देखें चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए बढ़िया रेसिपी

Aloo Kachori Recipe in Hindi (आलू कचौड़ी रेसिपी): बारिश वाले मौसम में शाम को कुछ बढ़िया सा खाने का मन है, तो चाय के साथ स्वादिष्ट देसी आलू वाली कचौड़ी बनाना बेस्ट है। देखें आलू कचौड़ी कैसे बनाते हैं, कचौड़ी की एकदम ही बढ़िया, सिंपल और टेस्टी रेसिपी इन हिंदी।

Image

Aloo Kachori Recipe in Hindi (Photo Credit - Istock)_

Aloo Kachori Recipe in Hindi (आलू कचौड़ी रेसिपी): शाम की चाय के साथ स्नैक्स में कुछ बहुत ही देसी स्टाइल वाली डिश खानी है, तो कचौड़ी बनाना बेस्ट है। देसी कचौड़ी अलग अलग तरह की होती है, लेकिन बेसिक दाल की कचौड़ी के बजाय आप एक बार आलू की कचौड़ी बनाकर भी ट्राई करें। कुरकुरी परत, मसालेदार स्टफिंग के साथ वाली कचौड़ी चाय के साथ परफेक्ट लगेगी। देखें आलू कचौड़ी कैसे बनाते हैं, कचौड़ी की एकदम ही बढ़िया, सिंपल और टेस्टी रेसिपी इन हिंदी।

आलू कचौरी की सामग्री

कचौड़ी के लिए

- 2 कप मैदा

- 2 बड़े चम्मच घी

- नमक स्वादानुसार

- पानी (गूंथने के लिए)

- तलने के लिए तेल

आलू के मसाले की सामग्री

- 3 उबले आलू (मैश किए हुए)

- 1 छोटी चम्मच जीरा

- 1 छोटी चम्मच अजवाइन

- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी

- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर

- 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर

- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला

- स्वादानुसार नमक

- 2 बड़े चम्मच तेल

कचौड़ी का आटा कैसे लगाएं

कचौड़ी का आटा लगाने के लिए के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, घी और नमक डालकर उसे अच्छे से मिला लेना है। हल्का हल्का पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और करीब 20 मिनट के लिए सेट होने रख दें।

आलू की स्टफिंग कैसे बनाएं

आलू की स्टफिंग तैयार करने के लिए आपको एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और अजवाइन डालना है। फिर उसमें मैश किए हुए आलू डालकर अच्छे से मिला लें। फिर लाल मिर्च, हल्की, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर डालकर उसे अच्छे से करीब 2-5 मिनट के लिए पका लें।

कचौरी बनाएं

कचौरी बनाने के लिए अब आटे को गोल बेल लें फिर उसमें स्टफिंग भर दें और अच्छे से दबाकर गोल आकार दे दें। और बस फिर उन्हें तल लें, तब तक जब तक वे गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।

और बस आपकी स्वादिष्ट आलू कचौड़ी बनकर तैयार है, जिन्हें आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article