Grapes for Sunburn : बच्चों से लेकर बुजुर्गों को अंगूर काफी ज्यादा पसंद होता है। यह रसीला फल स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हाल ही में हुए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रोजाना 60 अंगूर का सेवन करने से सनबर्न की परेशानी को रोकने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप सूर्य की किरणों से स्किन को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए रोजाना अंगूर का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस अध्ययन के बारे में-
अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदे
अंगूर खाने से न सिर्फ आपकी स्किन को लाभ पहुंच सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं-
- रोजाना अंगूर का सेवन करने से आपके आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है।
- दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना अंगूर का सेवन करें। अंगूर में मौजूद पोटैशियम आपके दिल को स्वस्थ रख सकता है।
- किडनी को स्वस्थ रखने में भी अंगूर असरदार हो सकता है।
- अंगूर का सेवन करने से आपकी स्किन पर निखार आ सकता है।
- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अंगूर का सेवन करें। शरीर में अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए अंगूर का सेवन करें।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंगूर काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही अंगूर का सेवन करें।
क्या है स्टडी?
रिसर्च के मुताबिक, प्रतिदिन 60 अंगूर का सेवन करने से सनबर्न को रोकने में मदद मिल सकती है। इस अध्ययन में करीब 29 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था, जिन्हें लगभग 2 सप्ताह तक प्रतिदिन अंगूर का सेवन कराया गया। अध्ययन में देखा गया कि जिन लोगों ने लगातार 2 सप्ताह तक अंगूर का सेवन किया, उनकी स्किन को ऑल्ट्रावॉइलेट किरणों से सुरक्षित रहीं। रिसर्च में बताया गया है कि अंगूर में पाए जाने वाला प्राकृतिक घटक पॉलीफेनोल्स इसका जिम्मेदार है, जो स्किन को ऑल्ट्रावॉइलेट किरणों से सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है।मालूम हो कि ऑल्ट्रावॉइलेट किरणों की वजह से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है, ऐसे में अगर आप स्किन कैंसर से बचना चाहते हैं कि अंगूर का सेवन करें। डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
