Orange Benefits: सर्दियों में मार्केट में संतरा काफी आसानी से मिल सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विटामिन सी से भरपूर संतरा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में भी संतरा आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो रोजाना सर्दियों में संतरा का सेवन करें। आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना संतरा खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
सर्दियों में संतरा खाने से सेहत को होने वाले लाभ?
सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने के लिए संतरा का सेवन करें। आइए जानते हैं सर्दियों में संतरा खाने के क्या लाभ हो सकते हैं?
अर्थराइटिस रोगियों के लिए है फायदेमंद
सर्दियों में अर्थराइटिस की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में संतरे का सेवन करें। संतरा खाने से आप अर्थराइटिस में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यह अर्थराइटिस में होने वाली समस्याएं जैसे- जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन इत्यादि को दूर कर सकता है। इसके अलावा संतरा खाने से ब्लड में यूरिक एसिड की परेशानियों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अर्थराइटिस की समस्याओं से बचने के लिए रोजाना संतरे का सेवन करें।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में संतरे का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। इससे आप कई गंभीर परेशानियों को दूर रख सकते हैं।
वजन घटाने में करता है मदद
संतरा खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, संतरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को घटाने में प्रभावी है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो स्नैक्स के रूप में संतरा का सेवन करें। यह वजन को घटाने के साथ-साथ शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। वजन को कम करने के लिए रोजाना आप संतरे का जूस पी सकते हैँ।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
संतरे का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, संतरे में पालीमेथाक्सीलेटेड फ्लेवोनोइड्स’ पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
