लाइफस्टाइल

Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी से न हो शर्मिंदा, साफ करने के लिए इस एक चीज का करें इस्तेमाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 12:09 PM IST

Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन के सिंक को क्लीन करने के लिए आपको किसी महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से आप सिंक को चमका सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे सिंक को नए जैसा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Image

ऐसे करें किचन सिंक को साफ

KEY HIGHLIGHTS
  • बेकिंग सोडा से सिंक करें साफ
  • सिंक साफ करने के लिए इस्तेमाल करें नींबू
  • विनेगर से सिंक को करें क्लीन

Kitchen Sink Cleaning Tips: घर और किचन की साफ-सफाई के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका बावजूद किचन का सिंग अच्छी तरह से क्लीन नहीं हो पाता है। सिंक की अच्छे से सफाई न होने की वजह से यह धीरे-धीरे काफी ज्यादा गंदा नजर आने लगता है, जिसकी वजह से कई बार दूसरों के सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किचन के सिंक की सफाई बेहद जरूरी है। अगर आप किचन के सिंक को क्लीन करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं किचन के सिंक की किस तरह करें सफाई?

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

सिंक की अच्छे से सफाई करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किचन की गंदगी अच्छे से साफ हो सकती है। इसे लिए सबसे पहले सिंक को खाली करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे क्लीन करें। इसके बाद सिंक में बेकिंग सोडा छिड़क दें। बेकिंग सोडा से सिंक को अच्छी तरह से कबर करें। करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद इस पर ब्रश रगड़ें। फिर पानी डालकर सिंक को धो लें। इससे सिंक काफी क्लीन नजर आ सकता है।

विनेगर से सिंक करें साफ

सिंक की सफाई करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सिंक को पहले खाली करें। इसके बाद इसे अच्छी तरह कवर करें। फिर इसमें विनेगर स्प्रे कर दें। थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें और केमिकल रिएक्शन होने दें। इससे सिंक की डीप क्लीनिंग हो सकती है। साथ ही सिंक में जमा गंदगी अच्छे से हट जाएगी।

नींबू से चकाचक करें सिंक

किचन के सिंक को अच्छे से क्लीन करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होता है, जो गंदगी को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए नींबू को दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे सिंक पर रगड़ लें। इससे सिंक की गंदगी अच्छे से निकल सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article