लाइफस्टाइल

Maharashtra First Sky Dining Restaurant: 160 फीट की ऊंचाई पर बैठकर खाए लजीज खाना, जानिए महाराष्ट्र के पहले स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट से जुड़ी ये कुछ खास बातें

Maharashtra First Sky Dining Restaurant: द वर्टिगो (The Vertigo) नाम का ये रेस्टोरेंट, महाराष्ट्र के बेहद मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में शुरू हुआ है। इस हाई डाइनिंग रेस्टोरेंट में आकर आप प्रकृति का अनोखा रूप देख सकते हैं। सोचिए ढ़लते सूरज के साथ बेहतरीन क्यूजिन खाना कितना रोमांचक और यादगार रहेगा।

Image

Maharashtra First Sky Dining Restaurant

Maharashtra First Sky Dining Restaurant: खाने-पीने, घुमने और रोमांचक अनुभवों के शौकीन हैं? नई नई जगहों पर जाकर न केवल लजीज डिशेज ट्राई करना पसंद है, बल्कि उन तक पहुंचने के लिए एडवेंचर करने के लिए भी तैयार रहते हैं? तो ऐसे में दुबई का स्काई डाइनिंग एक्सपीरियंस तो आपकी बकेट लिस्ट में भी जरूर होगा। लेकिन अब अगर दुबई का प्लान बना पाना जेब पर ज्यादा भारी पड़ रहा है, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है।

बता दें कि दुबई जैसा आसमान की ऊंचाइयों में बैठकर बेहतरीन खाने का लुत्फ, अब आप इंडिया में भी उठा सकते हैं। जी हां, महाराष्ट्र में परफेक्ट मूड और फूड के कमाल कॉम्बिनेशन वाला पहला स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट खुला है। जहां आप हसीन मौसम में लजीज खाना खा सकते हैं। वहीं अगर आपको हाइट से डर लगता है, मगर रोमांच करने के इच्छुक हैं? तो ये आपके लिए बेस्ट अनुभव हो सकता है। यहां जाने कि कब, कैसे और कहां जाकर आप इस एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं।

कहां है ये स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट?

द वर्टिगो (The Vertigo) नाम का ये रेस्टोरेंट, महाराष्ट्र के बेहद मशहूर हिल स्टेशन लोनावला में शुरू हुआ है। इस हाई डाइनिंग रेस्टोरेंट में आकर आप प्रकृति का अनोखा रूप देख सकते हैं। सोचिए ढ़लते सूरज के साथ बेहतरीन क्यूजिन खाना कितना रोमांचक और यादगार रहेगा। लोनावला की हसीन वादियों में इस तरह का अनुभव करना आपको अपनी Must Do लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

वर्टिगो हाई डाइन रेस्टोरेंट से जुड़ी कुछ खास बातें

  1. महाराष्ट्र के इकलौते स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट में आप गजब व्यूज के बीच उंगलियां चाटने वाली मील का लुत्फ उठा सकते हैं।
  2. बता दें कि जमीनी सतह से 160 फीट की ऊंचाई पर ले जाकर आपको खाना खिलाया जाता है।
  3. रेस्टोरेंट में तीन दो मील्स और हाई टी की व्यवस्था की जा सकती है।
  4. 12:30 PM से लेकर 1:45 PM वाले स्लॉट में आप लंच का प्लान बना सकते हैं। जिसकी कुल कीमत प्रति व्यक्ति 3200 रुपये के आस पास की है।
  5. हाई टी का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो 4:00 PM से 5:15 PM का समय तय है। जिसकी कॉस्ट प्रति व्यक्ति 2500 रुपये हैं।
  6. डिनर का समय 7:30 PM से 8:45 PM का है। इसकी कीमत भी 3200 रुपये है।
  7. लंच और डिनर का मेनू पहले से सेट होता है, जिसमें आपको 5 कोर्स मील सर्व किया जाता है। इस मील में सूप, चाट, स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट शामिल है।
  8. हाई टी में मॉकटेल और कोई डेजर्ट, चाय, कॉफी या स्नेक्स सर्व किए जाते हैं।

कब और कैसे जाना है सही?

ये कमाल का अनुभव करना चाहते हैं तो, आपको करीब एक दिन पहले से अपनी बुकिंग करनी होगी। आप द वर्टिगो की साइट पर जाकर अपने समय और तारीख के अनुसार स्लॉट बुक करवा सकते हैं। मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित इस हैंगिंग रेस्टोरेंट में आप कार के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई और पुणे दोनों से ये करीब दो घंटे की दूरी पर है।

लोनावला में मौसम हमेशा ही बड़ा हसीन रहता है। अब सवाल ये है कि, हाई डाइनिंग का एक्सपीरियंस कब करना एकदम सही रहेगा। तो बता दें कि, वैसे तो ये साल भर और हर मौसम आसानी से वर्क करता है। लेकिन ज्यादा बारिश के वक्त बुकिंग कैंसिल हो सकती है। हालांकि हल्की बारिश में भी आप यहां आ सकते हैं। बस आपको मौसम के अनुसार अपने कपड़े पहनने होंगे। वहीं अगर आपको बर्थडे या एनिवर्सरी का डेकोरेशन करवाना है, तो भी आप आसानी से करवा सकते हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article