आगरा

Top Restaurants in Agra for New Year: ये हैं आगरा के 10 बेस्ट रेस्टोरेंट, न्यू ईयर पर यहां प्लान करें पार्टी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 29, 2022, 02:04 PM IST

Best Restaurants in Agra To Celebrate New Year: आप नए साल का जश्न मनाने आगरा जा रहे हैं और वहां पार्टी के लिए बेहतरीन रेस्टोरेंट तलाश रहे हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए आगरा में बेस्ट हैं ये 10 रेस्टोरेंट।

Image

Top Restaurants in Agra for New Year: ये हैं आगरा के 10 बेस्ट रेस्टोरेंट, न्यू ईयर पर यहां प्लान करें पार्टी

Best Restaurants in Agra for New Year: नया साल 2023 आने वाला है और 2022 विदा हो रहा है। हर कोई न्यू ईयर को अपने तरीके से सेलिब्रेट करने वाला है। Delhi- NCR के लोग आगरा वगैरह घूमने जाते हैं। अगर आप नए साल का जश्न मनाने आगरा जा रहे हैं और धमाकेदार पार्टी करना चाहते हैं तो वहां कई ऐसे बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं जो आपकी न्यू ईयर शाम को यादगार बना देंगे। आज हम आपको न्यू ईयर पार्टी के लिए आगरा के बेस्ट 10 रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं।

1. जहांपनाह

आगरा का सदर बाजार कैंट एरिया में है और यह खानपान के लिए काफी मशहूर जगह है। सदर बाजार में जहांपनाह नाम का रेस्टोरेंट है जोकि अवध के पारंपरिक भोजन के खाने के लिए जाना जाता है। यहां कबाब, मटन दम बिरयानी और काठी रोल लाजवाब हैं।

2. देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट

आगरा में कई जगह देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट हैं। यह अपने क्वालिटी फूड के लिए मशहूर है। यहां गरमा-गरम बेड़ई-जलेबी तो जबरदस्त है ही, शाम के समय यहां आप बेहतरीन व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। पिछले 72 सालों से ये दुकान बनी है।

3. दासप्रकाश

मुगलई खाने के शौकीन हैं तो आगरा में दासप्रकाश आपके लिए बेस्ट है। यहां नॉनवेज वालों के लिए मस्त साउथ इंडियन उपलब्ध है। इसके अलावा बाकी डिश भी कमाल की हैं। इसका पता है ग्वालियर रोड, बालूगंज, रकाबगंज आगरा

4. एस्पाहान

आगरा का ओबेरॉय अमरविलास होटल में ये रेस्टोरेंट है जिसके सेवा काफी लग्जरी है। यहां शाम 7 बजे के बाद आप डिनर के लिए पहुंच सकते हैं। यहां का केरला झींगा करी बेस्ट है। यहां का मेन्यू छोटा है लेकिन हर चीज आला दर्जे की है।

6. पिंच ऑफ स्पाइस

आगरा में संजय पैलेस काफी फेमस जगह है और इसी संजय पैलेस में है पिंच ऑफ स्पाइस। यहां का मुर्ग बोटी मसाला, तंदूरी कबाब, चिकन टिक्का और पनीर लबाबदार वर्ल्ड फ़ेमस है। वहीं वेज में भी यहां दर्जनों ऑप्शन हैं। यहां अगर आप समय से नहीं पहुंचे तो आपको इंतजार करना पडेगा।

7. आहार

संजय पैलेस में ही आहार नाम का रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का खाना बेहद लजीज है। आगरा के फूड लवर्स के लिए यह फेवरेट डेस्टिनेशन है।

8. झंकार

झंकार के दम आलू चटनीवाले और नॉनवेज में मगजी मुर्ग कोरमा ज़रूर खाइएगा। ये अपने किचन गार्डन में उगाई गई सब्जियों का ही इस्तेमाल करते हैं। यहां का रेट भी काफी किफायती है।

9. स्काई ग्रिल

स्काई ग्रिल आगरा का फेमस रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं। यहां का माहौल काफी जबरदस्त है। यहां कबाब, टिक्का और सिजलर्स काफी स्वादिष्ट मिलता है। इसका पता है 1 सी, फतेहाबाद रोड, ताजगंज आगरा।

10. पेशावरी

ये आगरा का बेस्ट लग्जरी और महंगा रेस्टोरेंट हैं। यह आईटीसी मुगल होटल का रेस्टोरेंट है। यहां दाल बुखारा, कबाब और टिक्के बहुत फेमस है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article