Kanpur Best Restaurant: कानपुर में खाना खाना हो तो उसके लिए आपको सही रेस्टोरेंट का पता होना चाहिए। टेस्ट में बेस्ट फूड देने वाली कई रेस्टोरेंट हैं जो लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। इन रेस्टोरेंट पर नॉर्थ इंडियन फूड के साथ-साथ साउथ इंडियन फूड, चाइनीज स्पाइसी व्यंजन और दुनिया भर के तमाम स्पेशल फूड मिल सकते हैं। न्यू ईयर पर फैमिली के साथ बाहर खाने की तैयारी है तो सही रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
स्वरूप नगर का ‘अरोमास’ रेस्टोरेंट
बता दें कि कानपुर वासियों के लिए अरोमास सबसे अच्छा डाइनिंग रेस्टोरेंट है। कानपुर में अरोमास अपने बर्गर और पिज्जा के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको दोपहर के खाने या रात के खाने के लिए कई प्रकार के व्यंजन मिल जाएंगे। बता दें कि यह भारतीय खाने के साथ-साथ चाइनीज फूड भी देने का काम करता है। अपने खाने के टेस्ट के लिए पहचाने जाने वाला यह रेस्टोरेंट स्वरूप नगर में स्थित है।
कई प्रकार के खानों को देने वाला रेस्टोरेंट ‘धुआं’
‘धुआं’ रेस्टोरेंट अपने विविध प्रकार के मैन्यू और सुविधाओं के लिए पहचाना जाता है। यहां पर आपको नॉर्थ इंडियन फूड के साथ ही इटालियन और मैक्सिकन खाना भी आसानी से मिल जाएगा। यहां पर बैठ कर खाने के लिए बेहतरीन सजावट की गई है। यह रेस्टोरेंट स्टेटस क्लब, 58 छावनी क्षेत्र, टैगोर रोड, कानपुर में स्थित है।
सिविल लाइन का ‘लिटिल शैफ’ रेस्टोरेंट
कानपुर का यह रेस्टोरेंट अपने स्वाद के चलते लोगों को आकर्षित करता है। लिटिल शैफ रेस्टोरेंट में उत्तर भारतीय खाने के साथ-साथ अमेरिकी भोजन भी मिल जाएगा। यहां का कढ़ाई पनीर और पिज्जा तो फेमस है ही, साथ में बर्गर खाने के लिए भीड़ उमड़ती है। बता दें कि यह रेस्टोरेंट सिविल कोर्ट के पास, माल रोड पर सिविल लाइन के पास स्थित है।
चाइनीज फूड का बादशाह ‘चिन मी’ रेस्टोरेंट
अगर आप कानपुर में स्वादिष्ट चाइनीज फूड खाना चाहते हैं तो आपको चिन मी जरूर जाना चाहिए। चिन मी में, आपको यहां का पारंपरिक चीनी स्वाद दीवाना बना देगा। यहां के चाइनीज वेज सूप आप ट्राई कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट पार्वती बंग्ला रोड, तिलक नगर में स्थित है।
‘रसम’ रेस्टोरेंट का स्वाद रह जाएगा याद
जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर में बेस्ट दक्षिण भारतीय भोजन के लिए रसम रेस्टोरेंट पहले पायदान पर है। रसम रेस्टोरेंट कानपुर में स्थित सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में से एक है। यह रेस्टोरेंट पार्वती बंग्ला रोड, तिलक नगर में स्थित है।
