वायरल न्यूज़

Saanp Ka Video: रेस्टोरेंट में महिला के साथ डिनर कर रहा था विशालकाय सांप, देखें चौंकाने वाला नजारा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 5, 2023, 10:56 AM IST

Snake Viral Video: एक सांप रेस्टोरेंट के अंदर मजे से डिनर का आनंद ले रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांप का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का अनोखा वीडियो
  • रेस्टोरेंट में डिनर का आनंद ले रहा था सांप
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारे तो काफी अजीबोगरीब होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Snake Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं कई लोगों को तो यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है?

ये तो हम सब जानते हैं ज्यादातर लोगों को सांप से डर लगता है। कई लोग तो सांप को देखते ही भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सांप के मजे करते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Ajab Gajab Video) में आप सांप का अलग ही अंदाज देखेंगे, जिसे देखकर हो सकता है एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएं। वीडियो (Trending Video) किसी रेस्टोरेंट का लग रहा है, जहां लोग बैठकर खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, दो महिलाओं के साथ एक विशालकाय सांप भी डिनर का आनंद ले रहा है। जिस अंदाज में महिलाओं के साथ सांप खाना खा रहा है, उसे देखकर लगता है जैसे वो फैमिली मेंबर हो। हालांकि, सांप बड़े आराम से डाइनिंग टेबल पर मजे कर रहा है।

सांप का धांसू स्वैग...

वीडियो देखकर जरूर आप भी झन्ना गए होंगे। हो सकता है ऐसा अनोखा नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ilhanatalay' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 73 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है शौक बड़ी चीज है। तो कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं स्वैग।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article