लाइफस्टाइल

Weight Loss Tips: हफ्ते भर में हो जाएंगे एकदम पतले, बशर्ते दिल से करने होंगे ये कुछ आसान से काम

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 23, 2023, 02:16 AM IST

How to lose weight quickly: मोटापे की समस्या से परेशान हैं, और एक हफ्ते में वेट लूज करने की ख्वाहिश रखते हैं। तो एसे में ये खास वेट लॉस के नुस्खे आपके बड़े काम के हो सकते हैं। जिन्हें नियमित और सही तरीके से फॉलो कर आप आसानी से हफ्ता दस दिन में वजन कम कर एकदम परफेक्ट फिगर हासिल कर सकते हैं।

Image

Easy weight loss tips see how to lose weight quickly in 7 days

How to lose weight quickly: पतला और फिट दिखना किसे पसंद नहीं होता है? हालांकि वेट लॉस (Weight Loss) करने की प्रक्रिया काफी मुश्किलों भरी हो सकती है। वेट गेन करना जितना आसान होता है, वेट लूज करना उतना ही कठिन हालांकि नियमित रूप से (Weight loss diet) डाइट और एक्सरसाइज (Weight Loss exercise) का पालन कर आप वजन कम जरूर कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको बहुत झटपट वज़न कम करना है, तो सिर्फ इन दो चीज़ो से काम नहीं चलेगा। इसलिए अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, और कम समय में परफेक्ट फिजिक बनाने के सपने देख रहे हैं। तो कुछ आसान से काम करके आप अपना ये सपना (How to lose weight) अवश्य ही पूरा कर सकते हैं।

वजन कम करने से पहले ये जानना जरूरी है कि, आखिर आपका (Reasons of weight gain) वज़न बढ़ किस चीज़ से रहा है। वेट गेन के पीछे के मुख्य कारण खराब जीवनशैली, खानपान की गंदी आदतें, शारीरिक व्यायाम न करना या फिर कोई बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसलिए वेट गेन की समस्या का समाधान करने के लिए जाने कि (Fast weight loss) आपके लिए इसका कारण क्या है? साथ ही ये समझना भी जरूरी है, वेट लॉस (Weight loss hacks) करना नहीं बल्कि हेल्दी वेट लॉस करना आवश्यक है। हफ्ता दस दिन (How to lose weight in one week) में बढ़िया वेट लॉस करने के लिए टिप्स और हैक्स बेशक आपके बड़े (Fast weight loss) काम के हो सकते हैं।

How to loose weight in 7 days? एक हफ्ते में वजन कम करें

वर्कआउट करें

जल्दी वेट लॉस करने के लिए सुबह उठकर व्यायाम, योग करना अत्यधिक आवश्यक है। इसलिए सबसे पहले अपना रूटीन सुधारें और सुबह सवेरे उठकर मामुली सा वर्कआउट करें। सुबह वर्कआउट करने से आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और अच्छा फ्रेश महसुस होगा।

वजन कम करने पर बहुत ज़ोर न दें

हम जितना जिस चीज़ के बारे में सोचते हैं, उतनी ही वो चीज़ हमे परेशान करने लगती है। और अपना उल्टा असर भी दिखाने लगती है, इसलिए अगर आपको वेट लॉस करना है तो दिन रात बस उसी के बारे में सोचना, चिंता करना सबसे पहले छोड़े। क्योंकि वेट लॉस में शारीरिक के साथ मानसिक कारण भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। साथ ही बार बार अपना वजन तोले नहीं बस अपनी दिनचर्या और रूटीन बनाएं रखें।

खुद पर रखें काबू

एक हफ्ते में वेट लॉस करना है, तो खुद पर कई स्थितियों में आपको बहुत काबू करने की आवश्यकता हो सकती है। खासतौर से जंक, मीठा और स्नैक ईटिंग करते वक्त, क्योंकि इन्ही के कारण आपका सबसे ज्यादा वज़न बढ़ता है और तबियत खराब होती है। खान पान की आदत पर काबू रखेंगे समय पर सही खाएंगे, तो वजन अपने आप कम हो जाएगा। इसी के साथ आप जहां भी जाएं कोशिश करें कि अपना नाश्ता खाना साथ लें जाएं। ताकि स्नैक्स खाने के बजाय भूख लगने पर आपने नट्स, ड्राई फ्रुट्स, फल, स्प्राउट्स आदि जैसी चीज़े खा ली।

सेब की चीज़े हैं असरदार

वेट लॉस की प्रक्रिया में सेब का सेवन बहुत ही असरदार हो सकता है, आपको इफेक्टिव और तुरंत वजन कम करना है। तो ऐसे में दिन भर में एक सेब फल, सुबह एप्पल साइडर विनेगर मिला गर्म पानी आदि का सेवन अवश्य करें। इससे आपको भूख भी नहीं लगेगी, साथ ही चर्बी भी कटने लगेगी।

पानी है जरूरी

हाइड्रेटेड रहना समय समय पर पानी, नारियल पानी, छाछ, गन्ने का रस आदि पीना शरीर के लिए जरूरी है। वजन तब ही बढ़ता है जब आप जरूरत से ज्यादा गंद खाने लगते हैं। इसलिए ताकि खाने की क्रेविंग न हो, आप दिन भर पेय पदार्थों का सेवन सुनिश्चित कर सकते हैं। जिससे दिन भर पेट कुछ भरा भरा सा लगेगा।

खाने का तरीका

खाना खाने के तरीकों पर भी आपका वजन बढ़ना या कम होना निर्भर होता है। अगर आपको वजन कम करना है, तो खाने को कम से कम 32 बार जरूर चबाएं तथा खाना धीरें धीरें छोटे टुकड़ो में खाएं। ऐसा करने से खाना जल्दी पचेगा, और खाना फैट नहीं बनेगा।

घर में जंक न रखें

अगर आपके आस पास जंक या मीठा खाना रखा होगा, तो अवश्य ही आपका उसे खाने का मन करेगा। इसलिए बेहतर यही है कि, आप घर पर कभी भी इस तरह का अनहेल्दी खाना स्टोर करें ही नहीं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article