लाइफस्टाइल

दिवाली पर अपने लुक से मचाना चाहती हैं तहलका, सिल्क साड़ियों को इस तरह करें ड्रेप, ननद-भाभी भी करेंगी हर तरफ चर्चा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 6, 2023, 02:31 PM IST

Diwali 2023 Fashion Tips: दिवाली का त्योहार आने में बेहद कम ही दिन बचा है। त्योहार के मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं काफी पहले से तयारियां शुरू कर देती हैं। बात अगर फेस्टिव सीजन की हो तो महिलाओं की पहली पसंद एथनिक वियर होता है। ज्यादातर महिलाएं इस खास मौके पर इंडियन वियर कैरी करना पसंद करती हैं।

Image

Diwali 2023 Fashion Tips

Diwali 2023 Fashion Tips: दिवाली का त्योहार आने में बेहद कम ही दिन बचा है। त्योहार के मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं काफी पहले से तयारियां शुरू कर देती हैं। बात अगर फेस्टिव सीजन की हो तो महिलाओं की पहली पसंद एथनिक वियर होता है। ज्यादातर महिलाएं इस खास मौके पर इंडियन वियर कैरी करना पसंद करती हैं। दिवाली के दिन महिलाएं खूब सजती हैं और अपने लुक्स से तहलका मचाने की पूरी कोशिश करती हैं। कई लड़कियों और महिलाओं की ये ख्वाहिश होती है कि वो किसी भी मौके पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह ही दिखे। इसके लिए महिलाएं आउटफिट्स से लेकर हर कुछ मैच करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं और ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक को करें कॉपी।

आलिया भट्ट

दिवाली के मौके पर आप आलिया भट्ट की तरह ये सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। बालों में गजरा लगाकर एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की फैशन डीवा हैं। वो अक्सर अपने लुक्स से फैशन गोल्स सेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस का ये पिंक सिल्क साड़ी लुक बेहद कमाल का है। एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। स्मोकी मेकअप और स्टाइलिश हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ साथ स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में माधुरी बेहद हसीन लग रही हैं। दिवाली के मौके पर आप इस साड़ी को ट्राय कर बेहद हसीन दिख सकती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article