लाइफस्टाइल

गर्मी में कपड़े की एलर्जी कर रही हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 23, 2023, 07:27 AM IST

गर्मियों में कपड़े पहनने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कपड़े पहनने से गर्मियों में एलर्जी हो जाती है। इसलिए ही बोला जाता है कि गर्मियों में लाइट कपड़े पहनें नहीं तो एलर्जी हो सकती है।

Image

कपड़े की एलर्जी से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Home remedies for allergy: गर्मी का मौसम शूरू होते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। पसीना, धूल-मिट्टी और सूरज की यूवी किरणों के कारण स्किन डैमेज हो जाती है और फिर स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। पसीने की वजह से शरीर में खुजली होती है और इस वजह से रैशेज निकल जाते हैं। वहीं तेज धूप की वजह से स्किन सनबर्न का भी शिकार हो जाती है। गर्मियों में कपड़े पहनने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कपड़े पहनने से गर्मियों में एलर्जी हो जाती है। इसलिए ही बोला जाता है कि गर्मियों में लाइट कपड़े पहनें नहीं तो एलर्जी हो सकती है। कपड़े से होने वाले रैशेज से कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए तHome remedies for allergy:माम तरह के नुस्खे भी अपनाएं जाते हैं। हालांकि परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिलने की वजह से काफी निराशा होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से एलर्जी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

कपड़े की एलर्जी से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

ठंडी सिकाई करें

कपड़े की वजह से होने वाले एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए बर्फ को तौलिया में लपेटकर इसे रैशेज वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से जलन और खुजली से आराम मिलेगा।

ओट्स से नहाएं

रैशेज से छुटकारा दिलाने में ओट्स भी बहुत कारगर साबित होता है। इसके लिए ओट्स को पानी में मिलाएं और फिर रैशेज वाली जगह पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से खुजली और जलन में तुरंत राहत मिलेगा।

एलोवेरा जेल

खुजली, जलन और रैशेज की समस्या से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा जेल भी हुत कारगर साबित होता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को निकालकर एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। इससे जल्द राहत मिलेगा।

नारियल तेल और टी ट्री ऑयल

नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिलाएं। इसके बाद इसे एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। इसका इस्तेमाल नहाने के बाद करें। इसके इस्तेमाल से खुजली और जलन में काफी आराम मिलता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article