लाइफस्टाइल

बिना मशीन 5 चीजों से घर पर ऐसे बनाएं बढ़िया सी चॉकलेट Ice Cream, देखें वायरल रेसिपी

घर पर बिना मशीन के चॉकलेट आइसक्रीम बनाना अब बेहद आसान है। कुछ बेसिक सामग्री और सही तरीके से आप क्रीमी, रिच और स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं, जो हर चॉकलेट लवर को पसंद आएगी।

Image

Homemade Chocolate Icecream

गर्मियों का मौसम हो और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता। खासकर जब बात चॉकलेट आइसक्रीम की हो, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसका दीवाना होता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि घर पर आइसक्रीम बनाना मुश्किल है या इसके लिए खास मशीन की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ये वाली वायरल रेसिपी देखकर आपकी सोच बदलने वाली है।

दरअसल, आप बेहद आसान तरीके से घर पर ही क्रीमी और स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं। वो भी बिना किसी आइसक्रीम मेकर के। इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बहुत साधारण है, जो आसानी से किचन में मिल जाती है। बस थोड़ा सा धैर्य और सही तरीका अपनाकर आप बाजार जैसी टेस्टी आइसक्रीम घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

घर पर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने का सामान

1 कप व्हिपिंग क्रीम

1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क

1/4 कप कोको पाउडर

1/2 कप चॉकलेट (कटी हुई)

3/4 कप दूध

एक चुटकी नमक

घर पर चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाते हैं

1. चॉकलेट बेस तैयार करें

सबसे पहले एक पैन में दूध और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण स्मूद और थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

2. चॉकलेट मिलाएं

अब इसमें कटी हुई चॉकलेट और एक चुटकी नमक डालें। लगातार चलाते रहें ताकि चॉकलेट पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण एकदम क्रीमी बन जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

3. कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं

जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

4. क्रीम को फेंटें

अब एक बाउल में व्हिपिंग क्रीम को इलेक्ट्रिक बीटर या हाथ से तब तक फेंटें, जब तक उसमें सख्त पीक (stiff peaks) न बन जाएं।

5. मिश्रण को फोल्ड करें

फेंटी हुई क्रीम को चॉकलेट मिश्रण में 2-3 हिस्सों में धीरे-धीरे मिलाएं। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मिक्स न करें, वरना आइसक्रीम की फ्लफीनेस कम हो सकती है।

6. सेट होने के लिए रखें

तैयार मिश्रण को एक साफ कंटेनर में डालें और फ्रीजर में 6–8 घंटे या रातभर के लिए जमने दें।

सर्व करने का तरीका

आइसक्रीम को सर्व करने से 10–15 मिनट पहले फ्रिज में रखें ताकि यह थोड़ा सॉफ्ट हो जाए। फिर स्कूप करें और ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर सर्व करें। आसान स्टेप्स के साथ आप इस स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम को कभी भी बनाकर अपनी क्रेविंग्स को दूर कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article