Breakfast Recipes Without Onion And Garlic: सावन का महीना शुरू हो रहा है और इस महीने में ज्यादातर लोग लहसुन-प्याज नहीं खाते हैं। अगर आप भी इसे खाने से बचते हैं तो आपको खाना बनाने में भी परेशानी आती ही होगी। बिना प्याज के तो खासतौर से कोई शुद्ध शाकाहारी नाश्ता समझ नहीं आता है। ऐसे में हम आपको यहां 3 अलग-अलग तरह की रेसिपी दे रहे हैं, जो बिना लहसुन और बिना प्याज के ही बन जाती है।
1) साबूदाना खिचड़ी
सामग्री:
साबूदाना – 1 कप (4-5 घंटे भिगोया हुआ)
उबले आलू – 1 (कटा हुआ)
भुनी मूंगफली – 1/2 कप
हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
घी – 2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
नींबू रस – 1 चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए
विधि:
साबूदाना को भिगोकर छान लें। घी गरम कर जीरा चटकाएं, हरी मिर्च डालें। उबले आलू डालकर भूनें। साबूदाना, मूंगफली और सेंधा नमक डालें। धीमी आंच पर पकाएँ जब तक साबूदाना पारदर्शी हो जाए। नींबू और धनिया डालकर परोसें।
2) सामा के चावल का चीला (व्रत स्पेशल)
सामग्री
सामा के चावल – 1 कप (भिगोकर पीसा हुआ या आटा)
दही – 1/2 कप
हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
घी/तेल – सेंकने के लिए
हरा धनिया – थोड़ा सा
विधि
सामा के चावल का पेस्ट बनाकर दही, नमक, मिर्च और धनिया मिलाएं। मिश्रण को 10 मिनट रखें। तवे पर थोड़ा घी डालकर पतला चीला फैलाएं। दोनों तरफ सुनहरा सेंकें। दही या हरी चटनी के साथ परोसें।
3. व्रत वाले आलू के पराठे
सामग्री
उबले हुए आलू – 2
सिंघाड़ा/कुट्टू का आटा – 1 कप
हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – थोड़ा सा
घी – सेंकने के लिए
विधि
उबले आलू मैश करें, उसमें नमक, मिर्च और धनिया मिलाएं। आटे को हल्के पानी से गूंथें। आटे में आलू का मिश्रण भरकर पराठा बेलें। तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ सुनहरा सेंकें। दही या व्रत की चटनी के साथ परोसें।
