लाइफस्टाइल

BK Shivani Motivational Quotes: बदल जाएगी जिंदगी, अगर आपने मान ली BK Shivani की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2025, 12:41 PM IST

BK Shivani Motivational Quotes: लाइफ में आगे बढ़ना और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो बीके शिवानी की ये प्रेरक बातें आपके अंदर से नेगेटिविटी को हटा सकती है। यहां पढ़ें उनके अनमोल, प्रेरक विचार।

Image

बीके शिवानी के प्रेरक विचार (Image: X)

BK Shivani Motivational Quotes: बीके शिवानी, जिनका पूरा नाम शिवानी वर्मा है, एक लोकप्रिय आध्यात्मिक मार्गदर्शक और ब्रह्मा कुमारीज संस्था की सदस्य हैं। वह अपने प्रेरक विचारों और टेलीविजन शो के लिए जानी जाती हैं, जिनमें वह जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात करती हैं। उनकी बातें मुख्य रूप से राजयोग ध्यान, सकारात्मक सोच, आत्म-प्रबंधन, रिश्तों में सद्भाव और कर्म के सिद्धांतों पर केंद्रित होते हैं। वह लोगों को तनाव, क्रोध, अहंकार और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होकर शांति और खुशी का जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां दिए गए उनके कोट्स आपके अंदर की नेगेटिविटी को दूर करने का काम कर सकते हैं।

BK Shivani Motivational Quotes in Hindi

1. कोई किसी का दुःख नहीं मिटा सकता, लेकिन हर कोई अपना दर्द मिटा सकता है।

2. हमारे मन में ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जो हमें दुखी करे।

3. ईश्वर हमें वह सब कुछ नहीं देता जो हमें पसंद है, ईश्वर हमें वह सब कुछ देता है जो हमारे लिए अच्छा है।

4. बदला मत लो, खुद को बदलो।

5. जिस क्षण हम किसी का अपमान करते हैं, हम उसके प्रति सम्मान खो देते हैं।

6. जब आप अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं कह पाते तो आपको गुस्सा आता है।

7. जहां अभिमान है, वहां अपमान की भावना है।

8. यदि आप हमेशा इस बात की परवाह करते रहेंगे कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं तो आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

9. सकारात्मक सोचने वाला व्यक्ति हमेशा खुश और तनावमुक्त रहता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article