लाइफस्टाइल

ना मखनी, ना ढाबा! पहाड़ों में बनती है ये ‘काली दाल’, नाम सुनकर भूख लग जाएगी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 29, 2026, 11:07 AM IST

पहाड़ी खाने का स्वाद एकदम अलग ही होता है, जिसमें कम मसाले और स्वाद भरपूर होता है। अगर आप भी पहाड़ी घरों वाली स्पेशल दाल ट्राई करना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल और स्वादिष्ट दाल की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। देखें पहाड़ी दाल कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

bhatt ki dal

bhatt ki dal

Bhat Ki Churkani Recipe in Hindi: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बहुत ही स्वादिष्ट काली दाल बनाई जाती है। जिसके आगे बेशक ही दाल मखनी से लेकर ढाबे वाली दाल तक फेल मानी जाती है। अगर आपको भी पहाड़ी खाने का स्वाद अच्छा लगता है, तो जरूर ही आपको ये वाली दाल बनानी चाहिए। इस खास दाल को भट की चुरकानी या भट की दाल कहा जाता है। इस पहाड़ी पारंपरिक दाल में स्वाद के साथ साथ प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इस दाल को भूनकर बनाया जाता है, और सर्दियों में तो ये दाल शरीर को गर्मी देती है और काफी अच्छी मानी जाती है।

काले सोयाबीन जैसी दिखने वाली ये भट्ट की दाल आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। पहाड़ी स्वाद के लिए आपको इस दाल को भिगोना नहीं है, बल्कि भूनकर बनाना है। जिससे दाल की पौष्टिकता और स्वाद दो गुना बढ़ जाती है। अगर आप भट्ट की चुरकानी बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये वाली रेसिपी फॉलों करना बेस्ट हो सकता है। देखें भट्ट की दाल कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी

भट्ट की दाल कैसे बनाते हैं

भट्ट की दाल बनाने के लिए आपको सबसे दाल को अच्छी तरीके से साफ करना होगा। फिर पारंपरिक दाल की चुरकानी के लिए आपको एक कहाड़ी में बिना तेल के धीमी आंच पर भट्ट को लगातार चलाते रहना है। फिर जब दाल के दाने हल्के हल्के चटकने लगें और खुशबू आने लगे तब गैंस बंद कर दें। अब दाल में आपको गेहूं का आटा डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लेना है, ऐसा करने से दाल में गाढ़ापन आता है और दाल का स्वाद बढ़ जाता है।

भट दाल में लगाएं खास पहाड़ी तड़का

ट्रेडिशनल पहाड़ी भट की चुरकानी बनाने के लिए आपको खास पहाड़ी तड़का लगाना है। जो एकदम ही सादा मगर स्वादिष्ट होता है। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच सरसों का तेल लेना है, फिर उसमें 4-5 लहसुन की कली डालनी है फिर पहाड़ी स्वाद के लिए आपको आधा चम्मच जाख्या या भंगजीरा एड करना है, फिर 1 सूखी लाल मिर्च और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगाना है।

तड़के के साथ दाल को अच्छे से पकाएं और गरमा गर्म सर्व करें। पहाड़ी लोग दाल को खास तरीके से परोसते हैं, आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं। जिसके लिए आपको भट की दाल में ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डालना है, इस दाल को आप गरम गरम चावल या माड़ व झोली के साथ खा सकते हैं। भट्ट की दाल का असली स्वाद कम मसाले, ज्यादा तेल की खुशबू और धीमी आंच के साथ दुगना हो जाता है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article