खाने के बाद कौन से योगासन करने चाहिए? जिससे पेट रहेगा हल्का और बॉडी रहेगी फिट
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Jan 30, 2026, 02:40 PM IST
अक्सर एक्सरसाइज का नाम आते ही कहा जाता है कि व्यायाम हमेशा खाली पेट करना चाहिए। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे योगासन बताएंगे जिन्हें खाने के बाद आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
खाने के बाद कौन से योगासन करने चाहिए?
Best Yoga Poses After Eating For Better Digestion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या का सबसे पहला असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। अक्सर खाना खाने के बाद भारीपन, गैस, एसिडिटी या सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में लोग तुरंत लेट जाना और मोबाइल में व्यस्त हो जाना बेहतर समझते हैं। वहीं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के बाद कुछ चुनिंदा योगासनों का अभ्यास करना आपके पाचन को बेहतर बनाकर बॉडी को फिट रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने के बाद आसानी से किया जा सकता है।
खाने के बाद कौन सा योग करना चाहिए - Yoga After Eating Food
1. वज्रासन
वज्रासन खाने के बाद किया जाने वाला सबसे सुरक्षित और प्रभावी योगासन है। यह पाचन अग्नि को सक्रिय करता है और गैस व एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद करता है। रोजाना खाने के बाद 5–10 मिनट वज्रासन में बैठने से पेट हल्का महसूस होता है।
2. पवनमुक्तासन
खाने के बाद पवनमुक्तासन करने से पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह आसन आंतों पर हल्का दबाव डालता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। पेट में गैस बनने पर पवनमुक्तासन आपको राहत दिला सकता है।
3. बालासन
बालासन पेट के साथ-साथ कमर और पीठ को भी राहत देता है। यह आसन तनाव कम करता है और भोजन के बाद आने वाली सुस्ती को दूर करने में मददगार है। इसे चाइल्ड पोज के नाम से भी जाता है। यह आपके शरीर को फ्लैक्सिबल बनाता है।
4. सुखासन
खाने के बाद सुखासन में बैठकर गहरी सांस लेना पाचन क्रिया को संतुलित करता है। यह दिमाग को शांत रखने और पेट में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इसे आप बिना किसी तनाव के आराम से कर सकते हैं। इसे रिलेक्स पोज या पालथी लगाकर बैठना भी कहते हैं।
5. बद्ध कोणासन
यह आसन पेट और पेल्विक एरिया को रिलैक्स करता है। खाने के बाद इसे करने से शरीर हल्का महसूस करता है और मांसपेशियों में तनाव कम होता है। बद्ध कोणासन को बटरफ्लाई पोज यानी तितली आसन के नाम से भी जाना जाता है।
कब और कैसे करें योगासन?
योगासन करने के लिए कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं, खाने के 10–15 मिनट बाद हल्के योगासन किए जा सकते हैं। ध्यान रखें कि जब पेट पूरी तरह भरा हो तो बहुत जोरदार स्ट्रेच या उलटे आसन नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही सांस पर ध्यान रखते हुए धीरे-धीरे आसन करना सबसे सही तरीका है।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल