लाइफस्टाइल

Places to Visit near Ujjain: उज्जैन के आसपास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 19, 2023, 10:02 AM IST

Best Places to Visit near Ujjain: महाकाल की नगरी उज्जैन के आसपास कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार जाना पसंद करेंगे।

Image

Places to Visit near Ujjain: उज्जैन के आसपास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

Best Places to Visit near Ujjain: घूमने की बात हो तो हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश का जिक्र होना स्वाभाविक है। मध्य प्रदेश में उज्जैन नगरी है जिसे बाबा महाकाल की नगर कहा जाता है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां महाकाल लोक का उद्घाटन किया था। इसके बाद उज्जैन जाने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उज्जैन ऐसी जगह है जहां आपको आध्यात्मिक आनंद के साथ एडवेंचर का भी एक्सपोजर मिलता है। अगर आप उज्जैन जाने की योजना बना रहे हैं तो वहां आसपास कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार जाना पसंद करेंगे।

देवास (Devas)

उज्जैन से देवास की दूरी 36 किलोमीटर है। घूमने के लिए देवास एक खूबसूरत जगह है। देवास में आप कावड़िया हिल्स, मीठा तालाब देवास, शिप्रा बांध, पुष्पगिरी तीर्थ और शंकरगढ़ हिल्स जैसी अन्य कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

रतलाम (Ratlam)

उज्जैन से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित रतलाम घूमने का भी अपना अलग मजा है। इस शहर में एक खूबसूरत सेलाना पैलेस है जोकि बेहद खूबसूरत है। पैलेस में 200 साल पुराना गार्डन है। रतलाम में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कैक्टस गार्डन, धोलावाद डैम और हिमालय की तराई क्षेत्र में स्थित खरमौर अभयारण्य भी हैं।

रालामंडल वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी (Ralamandal Wildlife Sanctuary)

अगर आपको वाइल्ड लाइफ में दिलचस्पी है तो रालामंडल वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी जा सकते हैं। ये जगह उज्जैन से 69 किलोमीटर की दूरी पर है। इस सैंक्चुरी में घूमने के साथ-साथ आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

जानापाव कुटी

उज्जैन से लगभग 98 किलोमीटर दूरी पर स्थित जानापाव कुटी को भगवान पशुराम का जन्म स्थान माना है। यहां कई लुभावने दृश्य मिलते हैं और यहां आप ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली से घिरा यह स्थान सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां कई दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों का भंडार है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article