लाइफस्टाइल

Best Places To Enjoy Dussehra Festivities: देखना चाहते हैं दशहरे की धूम तो देश की इन पांच जगहों पर जरूर जाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 04:45 PM IST

Best Places To Visit in Dussehra Festivities in India: देशभर में इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाने वाला है। देश के हर कोने में इस त्योहार को अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं रामलीला तो कहीं दुर्गा पूजा, लोग इस त्योहार को बड़ी धूम से मनाते हैं।

Image

देश की इन पांच जगहों पर मनाएं दशहरा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।
  • दशहरे पर दिल्ली का रामलीला मैदान घूमने के लिए काफी लाजवाब है।
  • पश्चिम बंगाल के भी कई शहरों में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है।

Best Places To Enjoy Dussehra in India: भारत में साल भर लोग तरह-तरह के त्योहार मनाते रहते हैं। सभी त्योहारों में दशहरा (Dussehra 2022) या कहें विजयदशमी का एक अलग ही महत्व है। दशहरे के मौके पर पश्चिम बंगाल में, लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। उत्तर भारत व अन्य स्थानों पर लोग नवरात्रि मनाते हैं और इसके बाद दशहरा मनाया जाता है। देशभर में ही यह त्योहार खूब जश्न से मनाया जाता है।

इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ स्थानों के बारे में बात करेंगे (Top 5 Places to visit during dussehra in India) जहां आप दशहरा मनाने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको दशहरे का एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

कोलकाता में होगी खूब रौनक

दुर्गा पूजा या दशहरा के समय कोलकाता वास्तव में सिटी ऑफ जॉय लगता है। कोलकाता के साथ ही पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजा और बिजॉय में भाग लेना आप के लिए एक अलग ही अनुभव हो सकता है। धुनुची नृत्य, भोग, भव्य पंडाल, देवी दुर्गा की उत्कृष्ट मूर्तियाँ इस उत्सव को यादगार बनाती हैं। पूजा के पारंपरिक पक्ष को देखने के लिए, आप शोभा बाजार राज बारी और रानी रश्मोनी बारी जैसी हवेली भी घूमने जा सकते हैं।

दिल्ली का रामलीला मैदान जरूर देखें

दिल्ली यकीनन दशहरे के दौरान भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि से शहर जगमगा उठता है। दिल्ली में थिएटर अभिनेता नाटकों में शामिल होते और दिखाते हैं कि भगवान राम ने रावण पर कैसे विजय प्राप्त की। सबसे लोकप्रिय रामलीला देखने के लिए, आप पुरानी दिल्ली में स्थित रामलीला मैदान जा सकते हैं।

अहमदाबाद में दिखेगी सबसे मजेदार नवरात्रि

देश की सबसे मजेदार नवरात्रि देखना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद जरूर जाना चाहिए। चनिया-चोली, केडियुस, और कफनी पजामा के विभिन्न रंगों के साथ शहर बिल्कुल रंगीन हो जाता है। नवरात्रि के मौके पर अहमदाबाद शहर में लोग झूम उठते हैं। गुजराती लोग देवी माँ के सम्मान में 'आरती' करते हैं जिसका अनुभव भी काफी अच्छा होता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग मिट्टी के दीयों के चारों ओर एक घेरा बनाते हैं और डांस करते हैं।

वाराणसी में दिखेगा लोगों का जमावड़ा

वाराणसी में दशहरे का आनंद जो आनंद देखने को मिलेगा वह शायद भारत के किसी और हिस्से में देखने को ना मिले। वाराणसी देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है, इसके साथ ही रामनगर किले के पास होने वाली रामलीला भी उतनी ही पुरानी है। यहां दशहरे के मौके पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। जिसका भी अपना अलग ही मजा है।

यहां देखें आदिवासियों की रामलीला

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आदिवासियों द्वारा दशहरा मनाया जाता है। यह दशहरा एक या दो हफ्तों तक नहीं बल्कि 75 दिनों तक मनाया जाता है। लोगों की भावना है कि 13वीं शताब्दी के बस्तर राजा पुरुषोत्तम देव ने बड़े डोंगर में इस परंपरा की शुरुआत की थी। इन 75 दिनों में, यहाँ के आदिवासी पाटा जात्रा, डेरी गढ़ाई, कचन गाड़ी, निशा जात्रा, मुरिया दरबार और अंतिम दिन ओहदी जैसे कई अनुष्ठान किए जाते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article