Motivational Business Quotes in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग खुद का बिजनेस (Business) कर रहे हैं। इनमें से तो कई लोगों ने अपनी सरकारी (Government Job) या प्राइवेट नौकरी (Private Job) छोड़कर बिजनेस शुरू किया है। बिजनेस शुरू करने वालों में ज्यादातर लोग युवा (Youth) है। वहीं बिजनेस में कभी फायदा तो कभी नुकसान होता है। नुकसान होने पर लोग काफी निराश होते हैं और हार मानने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन उस समय उन्हें काफी मोटिवेट (Motivate) की जरूरत होती है। ऐसे में उन लोगों को मोटिवेशनल बिजनेस कोट्स (Motivational Business Quotes) जरूर पढ़ने चाहिए। ये मोटिवेशनल बिजनेस कोट्स (Motivational Quotes)आपकी जिंदगी में हर तरीके से रामबाण का काम करेंगे।
मोटिवेशनल बिजनेस कोट्स (Motivational Business Quotes)
यदि Business में profit नहीं
हो रहा है तो, इसका मतलब है आपने
अभी तक अपने Loss से कुछ नहीं सीखा है!
शुरुआत में कुछ भी बड़ा
करने की ना सोचें,
बल्कि छोटे से शुरुआत करें
फिर धीरे-धीर उसको बड़ा करें।
बिजनेस में सही निर्णय भी
गलत साबित हो सकता है,
अगर वो देर से लिया गया हो।
प्रॉफिट, Loss का Opposite नहीं है,
बल्कि उसी का Next step है,
Loss से दोस्ती करो तभी Profit मिलेगा।
व्यापार में लगा पैसा एक निश्चित
समय के बाद ही आपको लाभ देगा।
पहचान से मिला काम थोड़े
बहुत समय के लिए रहता है,
लेकिन काम से मिली पहचान
उम्रभर रहती है।
किसी भी बिजनेस की शुरुआत
करने के लिए कोई भी समय
एक अच्छा समय होता है।
हर अमीर व्यक्ति बिजनेसमैन
हो ये ज़रूरी नहीं,
लेकिन ये भी सच है
कि हर बिजनेसमैन अमीर होता है।
सफल होने के लिए आपको अपना दिल
अपने काम में लगाना होगा और अपने
बिजनेस को अपने दिल में रखना पड़ेगा।
अगर लोग आपको पसंद करेंगे तो
आपकी बात सुनेंगे, लेकिन अगर
वो आप पर भरोसा करेंगे तो
वो आपके साथ व्यापार करेंगे।
कोई भी व्यापार आप तभी
शुरू करें जब आपको उसकी
पूरी जानकारी हो, क्योंकि अधूरी
जानकारी घातक साबित हो सकती है।
व्यवसाय करना हैं तो पानी की तरह बनो
जो अपना रास्ता खुद बना लेता हैं,
पत्थर मत बनो जो दूसरों का भी
रास्ता रोक लेता है।
सफ़ल लोग अपने फैसलों से
दुनियां को बदल देते हैं,
और असफल लोग दुनियां के
डर से अपने फ़ैसले बदल लेते हैं।
