लाइफस्टाइल

शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं चिपचिपे बाल? ना हों परेशान, बेहद आसान है समाधान

Ayurvedic Hair Care Tips: ​बालों के चिपचिपे होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। स्कैल्प के ऑयली होने से, गलत शैम्पू के प्रयोग से, गंदे हाथों से बार-बार बालों को छूने, अलग-अलग हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और हार्मोन के असंतुलन की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं।

Image

चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय ( Photo: iStock)

Ayurvedic Hair Care Tips in Hindi: अक्सर बालों को धोने के बाद भी बाल चिपचिपे रह जाते हैं या फिर धोने के कुछ देर बाद ही बालों में तेल और चिपचिपापन आने लगता है। ऐसे में बालों पर गंदगी अधिक मात्रा में चिपकनी शुरू हो जाती है और बालों को स्टाइल करना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल चिपचिपे क्यों होते हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है?

बाल चिपचिपे क्यों होते हैं?

बालों के चिपचिपे होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। स्कैल्प के ऑयली होने से, गलत शैम्पू के प्रयोग से, गंदे हाथों से बार-बार बालों को छूने, अलग-अलग हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और हार्मोन के असंतुलन की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसके अलावा, स्कैल्प को अच्छे से नहीं धोने की वजह से भी बालों में चिपचिपापन बन रहता है।

बालों का चिपचिपापन कैसे दूर करें

आयुर्वेद में कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिससे बालों के चिपचिपेपन को कम कर नई ऊर्जा दी जाती है। इसके लिए नीम या शिकाकाई से बालों को धोना चाहिए। नीम या शिकाकाई को पानी में भिगोकर उबालना चाहिए और उस पानी से बालों को धोना चाहिए। धोने के बाद बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल को लगाना चाहिए और हफ्ते में एक बार बालों में मुल्तानी मिट्टी का लेप जरूर लगाएं। ये स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ अतिरिक्त तेल को सोखता है और बालों को स्कैल्प को पोषण देता है।

दूसरा, सही शैम्पू का इस्तेमाल करें। बालों को चिपचिपा होने से रोकने के लिए सल्फेट फ्री शैम्पू का यूज करें और बालों में हफ्ते में 1 बार तेल लगाएं और ज्यादा तेल लगाने से बचें। सदियों से ये माना जा रहा है कि तेल लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं, जो सही भी है लेकिन एक सीमित मात्रा तक। स्कैल्प में 1 हफ्ते में 1 बार ही तेल लगाएं और फिर अच्छे से बालों को साफ करें।

अगर स्कैल्प हल्दी रहेगी तो बाल खुद-ब-खुद लंबे होंगे और उनमें चमक भी बरकरार रहेगी, इसलिए बालों की सही देखभाल के लिए हफ्ते में एक बार ये उपाय जरूर करें।

(इनपुट-आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article