Best Color for Dusky Skin: रंग सांवला है तो इन रंगों के कपड़े पहनकर निकलिए, निखर जाएगी पर्सनालिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 01:46 PM IST

Best Color for Dusky Skin: सांवली रंगत की लड़कियों को कुछ भी पहनने से पहले रंगों का चुनाव करने में बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि उन्हें ऐसे रंग की तलाश होती है जो उनकी स्किन टोन पर अच्छा लगे। दरअसल, अच्छा दिखने के लिए अच्छे कपड़ों के साथ-साथ रंग भी ऐसा होना चाहिए जो स्किन टोन पर सूट करे।

Best Color for Dusky Skin: रंग सांवला है तो इन रंगों के कपड़े पहनकर निकलिए, निखर जाएगी पर्सनालिटी

Best Color for Dusky Skin: सांवली रंगत होने पर कई बार कपड़ों के रंगों के चुनाव में बहुत दिक्कत आती है। सांवली सूरत वाली लड़कियां अक्सर ये तय नहीं कर पाती कि उनके सांवले रंग पर कौन सा रंग ज्यादा जंचेगा। हालांकि, बहुत से रंग ऐसे होते हैं जो डस्की स्किन टोन पर गोरे रंग से भी ज्यादा जंचते हैं, लेकिन इसके लिए रंगों के बारे में अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हर रंग हर स्किन टोन पर अच्छा नहीं लगता। फिर चाहे आप कितने भी अच्छे फैब्रिक की ड्रेस पहन लें, वो आप पर अच्छी नहीं लगेगी। ऐसे में स्किन टोन के हिसाब से सही रंग का चुनाव करना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं सांवली रंगत पर कौन-से रंग ज्यादा फबते हैं-

ऑलिव ग्रीन कलर

इन दिनों ऑलिव ग्रीन कलर काफी चलन में है। ये रंग सांवली रंगत पर खूब जंचता है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक, इस रंग की हर तरह की ड्रेस डस्की टोन पर खूब जंचती है। 

पर्पल रंग करेगा सूट

डस्की स्किन टोन पर पर्पल कलर भी बहुत सूट करता है। ये रंग काफी रॉयल भी लगता है। पर्पल रंग के कई शेड होते हैं, जैसे लैवेंडर, माव और डार्क एंड लाइट शेड। इस रंग का कोई भी शेड सांवली सूरत के फीचर्स को उभारने का काम करते हैं। 

मस्टर्ड कलर से चेहरा करेगा ग्लो

सांवले रंग पर मस्टर्ड रंग भी बहुत खिलता है। अगर सही स्किन टोन के साथ इस रंग को पहना जाए, तो ये बेहद खूबसूरत लुक देता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी लाता है। 

हॉट पिंक कलर भी लगेगा अच्छा

पिंक का ये शेड भी आपकी सांवली रंगत पर काफी जंचता है। कुछ लोग सोचते हैं कि ये बहुत ब्राइट कलर है, जो डस्की स्किन टोन पर अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ये रंग सांवली रंगत पर बहुत अच्छा लगता है और साथ ही फीचर्स को उभारने में भी मदद करता है।

नैवी ब्लू कलर देगा रॉयल लुक

ये रंग सांवले रंग पर बहुत जंचता है। इस रंग के चाहे सूट हो, साडी हो या वेस्टर्न आउटफिट्स हो, हर जोड़ा कमाल का लगता है। तो जिन लड़कियों की स्किन डार्क या सांवली है, वो इस रंग को चुन सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।) 

End of Article