Fruit Shake: बच्चा दूध पीने से कतराता है तो गर्मियों में बनाकर दीजिए ये फ्रूट शेक, स्वाद भी और सेहत भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 01:10 PM IST

Fruit Shake For Kids: गर्मियों में बच्चे अक्सर दूध पीने के लिए कतराते हैं और ऐसे में आप दूध का फ्रूट शेक बनाकर बच्चों को दें सकती हैं। यह सेहत और स्वाद दोनों में बेहतरीन होता है। इसे बनाने की विधि काफी सरल है।

Fruit Shake: बच्चा दूध पीने से कतराता है तो गर्मियों में बनाकर दीजिए ये फ्रूट शेक, स्वाद भी और सेहत भी
Photo Credit: Instagram

Fruit Shake For Child: बच्चे अक्सर दूध पीने से कतराते हैं। खास तौर पर गर्मियों में उन्हें दूध बिल्कुल पसंद नहीं होता और हर मां हाथ में दूध का गिलास लिए उनके पीछे-पीछे भागती हैं। वैसे तो बच्चों के लिए दूध पीना बहुत ही जरूरी है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। जिससे उनकी हड्डियां मजबूत होती है। पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है बच्चों को दूध पिलाना। बच्चों को दूध पिलाने के लिए पेरेंट्स को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है और यह हर बच्चे की आदत होती है कि दूध पीने में आनाकानी करना। ऐसे में गर्मियों में आने वाले फ्रूट का हम दूध के साथ स्वादिष्ट शेक बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। यह सेहत के लिए भी पौष्टिक, कई गुणों से भरपूर है व स्वाद में टेस्टी होता है। फ्रूट शेक बनाना में भी काफी सिंपल है। यह बच्चों के शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ठंडा रखता है। यह फ्रूट शेक बच्चों को गर्मी में राहत दिलाएंगे और इसको पीने के बाद बच्चे कभी दूध से कतराएंगे नहीं। आइए जानते हैं फ्रूट शेक बनाने का तरीका..

मैंगो शेक
आम फलों का राजा होता है और यह सभी को पसंद भी काफी आता है। आम में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। एक आम में 250 कैलोरी होती है और इसे दूध के साथ शेक बनाकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने की विधि काफी सरल है। पहले आम के छिलकों को निकाल लें। इसके अंदर का गूदा निकाल कर मिक्सी में डाल दें। चाहें तो आम को टुकड़ों में काटकर भी इसका गूदा निकाल सकते हैं। इसमें एक कप दूध मिलाएं और हल्की शक्कर। इसे मिक्स कर लें और यह बनकर तैयार हो जाएगा।

केले का शेक

केला गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद फल है। केले में हाई फाइबर होता है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी भी पाई जाती हैं। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन भी होता है। इसे दूध के साथ पीना काफी फायदेमंद है। इसे बनाने की विधि भी काफी सरल है। इसे बनाने के लिए केले का छिलका निकाल कर मिक्सी में डाल दें और इसमें दूध मिलाकर इसे मिक्स कर लें।

खरबूजा मिल्क शेक 

खरबूजा गर्मियों में आने वाला फल है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका मिल्क शेक काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को धोने के बाद छील लें। इसके बाद खरबूजे के बीज निकालकर अलग करने के बाद खरबूजे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। इसके बाद एक मिक्‍सर जार में ठंडा दूध, खरबूजे के पीस, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्‍छे से चला लें। खरबूजा मिल्क शेक बनकर तैयार है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के हेल्थ केयर रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article