Exercise Workout Tips: टाइगर श्रॉफ की तरह रहना चाहते हैं फिट तो फॉलो करें ये एक्सरसाइज रुटीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 08:06 AM IST

Tiger Shroff Exercise Routine: टाइगर श्रॉफ हमेशा अपनी दमदार बॉडी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी बॉडी को देखकर उनके फैंस भी उनकी एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करते हैं। टाइगर श्रॉफ खुद को फिट रखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक अपने एक्सरसाइज व खानपान पर खासतौर से ध्यान देते हैं।

Exercise Workout Tips: टाइगर श्रॉफ की तरह रहना चाहते हैं फिट तो फॉलो करें ये एक्सरसाइज रुटीन
Photo Credit: Instagram

Tiger Shroff Diet And Exercise Plan: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट बेहद जरूरी है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में असंतुलन होने के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बॉडी को फिट रखना बेहद जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने वाले लोग अपने पसंदीदा हीरो हीरोइन के फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए उनकी तरह मेहनत करते हैं। बॉलीवुड स्टार की फिटनेस के बारे में बात करें तो सबसे पहले नाम टाइगर श्रॉफ का आता है। टाइगर श्रॉफ की फिटनेस रूटीन को देखकर हर कोई प्रभावित होता है और उन्हें फॉलो भी करना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी टाइगर श्रॉफ की तरह फिट रहना चाहते हैं तो फॉलो करें यह एक्सरसाइज रूटीन।

रोजाना करें स्ट्रेचिंग

फिट रहने के लिए सुबह अपने बिजी शेड्यूल से 20 से 25 मिनट का टाइम जरूर निकालें। सुबह की एक्सरसाइज आपको पूरे दिन फिट रखती हैं। सुबह की एक्सरसाइज में सबसे पहले अपनी बॉडी को स्ट्रेचिंग करें। शरीर को पूरे दिन फिट रखने के लिए स्ट्रैचिंग सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती हैं। रोजाना स्ट्रेचिंग करने से आपके शरीर की मांसपेशियों को फायदा मिलता है और उनके विकास में मदद मिलती हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और पूरे दिन आपको नई ऊर्जा मिलती हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज

आजकल कार्डियो एक्सरसाइज का भी काफी चलन बढ़ गया है। इसके कई फायदे हैं। फिट रहने के लिए अपने एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें। कार्डियो एक्सरसाइज शरीर की चर्बी को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट के लिए भी फायदेमंद है। यह एक्सरासाइज बहुत ही सरल है। इसे आसानी में घर में किया जा सकता है। कार्डियो एक्सरसाइज पूरे शरीर को ऊर्जा देता है। इस एक्सरसाइज करने से कैलोरी बहुत तेजी से बर्न होती है। बस ध्यान रखें कि अगर आप हार्ट के पेशेंट हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज न करें।

 डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

End of Article