Paneer Kachori Recipes: कुछ घरों में शाम की चाय अनिवार्य रूप से बनती है। मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन शाम की चाय उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा होता है। वैसे इस समय ज्यादा भूख तो नहीं होती है, लेकिन चाय बिना किसी नाश्ते के नहीं पी जाती है। ऐसे में चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का चाहिए होता है। इसके लिए आप पनीर की कचौरी बना सकते हैं। पनीर की कचौरी बहुत टेस्टी होती है, जिन्हें बनाना भी आसान होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं, पनीर की कचौरी बनाने की आसान सी विधि के बारे में, जिससे आप शाम के नाश्ते को और ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पनीर की कचौरी बनाने की विधि के बारे में-
पनीर की कचौरी बनाने के लिए सामग्री-
- कप मैदा
- देसी घी
- नमक
फीलिंग के लिए-
- स्क्रैम्बल पनीर
- प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- हरी मिर्च , टुकड़ों में कटी हुई
- स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- गरम मसाला
- सरसों का तेल
- सौंफ बीज
- जीरा
- तेज पत्ते
- नमक
पनीर कचौरी बनाने की विधि
पहला स्टैप
पनीर की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले उसका आटा गूंथकर तैयार कर लें। आटा गूंथने से पहले उसमें थोड़ा घी अवश्य मिला लें, ताकि आटा थोड़ा नरम तैयार हो। फिर आटा गूंथने के बाद इसे अलग रख दें।
दूसरा स्टैप
आटा गूंथने के बाद अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें सौंफ और जीरा डालें। फिर इसे चटकने दें। अब इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। फिर इसमें स्क्रैम्बल पनीर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनते रहें। अब इसमें कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं। इस स्टफ में से तेज पत्ते को निकाल दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
तीसरा स्टैप
अब आटे से लोई बनाएं और इसे पूरी की तरह बेलकर इसमें थोड़ी सी पनीर की फिलिंग रखें और फिर इसे आटे की मदद से फिलिंग के ऊपर से कवर करते हुए पूरी की तरह धीरें-धीरें बेल लें। जैसे ही पूरी बेलकर तैयार हो जाए, तो फिर इसे गर्म तेल में तलने के लिए डाल दें और फिर इसे कुरकुरी होने तक फ्राई करें। फ्राई करने के बाद तैयार है आपकी पनीर की कचौरी। अब आराम से चाय के साथ कचौरियों का आनंद उठाएं।

