Causes of Pimples: सिर्फ यंग ऐज में ही नहीं किसी भी उम्र में हो सकते हैं पिंपल्स, जानें इसकी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 05:29 PM IST

Causes of Pimples: चेहरे पर पिंपल्स के निकलने से हर लड़की परेशान हो जाती है। दरअसल, ये पिंपल्स न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि स्किन के लिए भी हानिकारक होते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल और नींबू के इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Causes of Pimples: सिर्फ यंग ऐज में ही नहीं किसी भी उम्र में हो सकते हैं पिंपल्स, जानें इसकी वजह

Causes of Pimples: पिंपल्स चेहरे पर निकलने वाले वो दाने होते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। हालांकि, ये पिंपल्स टीनएज में ज्यादा निकलते हैं, लेकिन पिंपल्स निकलने की एक निश्चित उम्र नहीं होती है, ये किसी भी उम्र में निकल सकते हैं। दरअसल, जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की अधिक समस्या होती है, क्योंकि जरूरत से अधिक सीबम के निकलने से पोर्स बंद हो जाते हैं। बाद में पोर्स के नीचे गांठ बन जाती है, ये गांठ बाद में त्वचा पर पिंपल्स के रूप में उभरती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पिंपल्स निकलने के कारण, प्रकार और उपायों के बारे में-

मुहांसे निकलने की वजहें

पिंपल्स निकलने के कई कारण होते हैं, जिनमें हॉर्मोनल असंतुलन, ऑयली कॉस्मेटिक्स का लगातार इस्तेमाल और ऑयली स्किन का होना। इन सबके अलावा कई बार पिंपल्स होने का कारण जेनेटिक भी होता है।  

मुहांसों  के प्रकार

मुंहासों के कई प्रकार होते हैं, जिनमें पेप्यूल्स, व्हाइटहेड्स, पश्च्यूल्स और नोजूल्स मुख्य होते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि व्हाइटहेड्स में पोर्स में ब्लॉकेज होती है, इससे बैक्टीरिया, ऑयल और डेड स्किन को पनपने का मौका मिल जाता है। इससे व्हाइहेड्स हो जाते हैं। इसके अलावा पेप्यूल्स लाल दाने और पश्च्यूल्स ब्लैकहेड्स या फिर व्हाइहेड्स में इंफेक्शन होने से बनते हैं।

उपाय

पिंपल्स और एक्ने मुख्य रूप से हार्मोन्स बदलाव और खान-पान की वजह से होते हैं। ऐसे में पिंपल्स की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले अपने खाने पर ध्यान न दें। इसके लिए तला-भुना और ज्यादा ऑयली खाना न खाएं। वहीं, स्किन की साफ-सफाई पर ध्यान रखें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि ज्यादा ऑयली प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें, हो सकते तो नेचुरल चीजें जैसे एलोवेरा, दही और नींबू को त्वचा पर अप्लाई करें। इससे पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article