Kitchen Tips: बिना छिले अदरक को रखना है महीनों तक सुरक्षित, तो अपनाएं ये आसान किचन टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 11:18 AM IST

Easy Tips To Store Ginger: ऐसी कोई सब्जी नहीं है जिसमें अदरक का प्रयोग न किया जा सके। अदरक की चाय भी काफी लाजवाब होती है। किचन में अदरक का ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसलिए लोग ज्यादा मात्रा में अदरक खरीद लेते हैं। लेकिन इसे स्टोर करना काफी मुश्किल होता है।

Kitchen Tips: बिना छिले अदरक को रखना है महीनों तक सुरक्षित, तो अपनाएं ये आसान किचन टिप्स

How To Store Ginger: अदरक का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। कोई भी मसालेदार सब्जी हो या चाय अदरक सबका स्वाद बढ़ा देता है। यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अदरक में विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अदरक न केवल मौसमी संक्रमण से बचाता है बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखता है।

ठंडी हो या गर्मी हर मौसम में अदरक खाने के अनगिनत फायदे हैं, इसलिए लोग अदरक घर में काफी ज्यादा मात्रा रखते हैं। ताकि लंबे समय तक काम आ सके। लेकिन कभी-कभी अदरक ज्यादा मात्रा में रखने से सूखने और सड़ने लगते हैं। अदरकर को अधिक दिनों तक सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ट्रिक के बारे में जिससे आप अदरक को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

मार्केट से न खरीदें गीला अदरक

अगर आप एक साथ ज्यादा अदरक को घर में स्टोर करने की सोच रहे हैं तो अदरक खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि अदरक गीला और नमी जैसा न हो। अदरक एकदम सूखा और साफ सुथरा वाला ही अधिक समय तक सुरक्षित रह पाता है।गीला अदरक जल्दी खराब और सड़ने लगता है।

इसके अलावा एयर टाइट बैग में बिना छिले हुए अदरक रखें और उसे फ्रिज में रख दें। एयरटाइट बैग के कारण अदरक पर  ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा और यह खराब नहीं होगा। एयरटाइट बैग में रखने से अदरक गर्मी और ठंडी दोनों मौसम में तरोताजा रहेगा और महीनों तक सुरक्षित रहेंगे।

बाकी सब्जियों के साथ मिक्स न करें अदरक

इसके अलावा अदरक को कभी भी बाकी सब्जियों के साथ मिक्स न करें अदरक को अन्य सब्जियों से दूर रखें। ऐसे कई लोग होते हैं जो आलू-प्याज आदि सब्जियों के साथ अदरक को मिक्स करके रख देते हैं जिसकी वजह से अदरक ख़राब हो जाता है। अन्य सब्जियों के साथ रखने पर अदरक की महक भी बदल जाती है। 
 

End of Article