Kalonji oil: कमजोर बालों की समस्या कर रही है परेशान, तो कलौंजी के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 06:38 AM IST

Kalonji oil: बालों के लिए कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाते हैं, जिससे बालों का टूटकर गिरना कम होता है।

Kalonji oil: कमजोर बालों की समस्या कर रही है परेशान, तो कलौंजी के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल

Kalonji oil: बालों को स्वस्थ, लंबा और घना रखने के लिए बालों की जड़ों को पोषण मिलना बहुत जरूरी होता है। कई बार धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं, इसके साथी ही जरूरी पोषक तत्वों के न मिलने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बालों का गिरना शुरू हो जाता है। ऐसे में कई बार लोगों को गंजेपन की भी समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाते हैं, जिससे बालों का टूटकर गिरना कम होता है। तो चलिए जानते हैं कलौंजी के तेल के फायदों के बारे में-

गिरते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए कलौंजी के तेल है फायदेमंद

कलौंजी का तेल-नींबू का रस

यदि कलौंजी के तेल को नींबू के रस में मिलाकर बालों पर लगाया जाए, तो इससे कुछ ही हफ्तों में बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए 2 चम्मच कलौंजी के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इससे स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। मसाज के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को मजबूती मिलने में मदद मिलती है। 

कलौंजी का तेल-ऑलिव ऑयल

बालों को मजबूत बनाने के लिए कलौंजी के तेल में जैतून का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे ऑयली बालों की समस्या दूर होती है। इसके लिए कलौंजी के तेल में ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं, इससे बालों का टूटना बंद हो जाता है। 

कलौंजी का तेल और नारियल तेल

ये तो सभी जानते हैं कि बालों और त्वचा के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है और जब बात बालों के स्वास्थ्य की हो, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में नारियल के तेल का ख्याल आता है। बालों की मजबूती के लिए कलौंजी के तेल में नारियल का तेल मिलाकर लगाएं। इससे बाल तो मजबूत होते ही हैं, साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी आराम मिलता है।  

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article