Women's Day: वुमेन्स डे के मौके पर महिलाएं भी दे सकती हैं एक-दूसरे को गिफ्ट, ये हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 04:24 PM IST

Women's Day: वुमेन्स डे महिलाओं के लिए खास दिन होता है। इस दिन पूरी दुनिया उनके लिए खुशी से सेलिब्रेट करती है। लेकिन इस दिन को आप भी किसी के लिए खास बना सकती हैं। खुद एक महिला भी अपनी महिला दोस्त या रिश्तेदार को गिफ्ट देकर इसे खास बना सकती हैं।

Women's Day: वुमेन्स डे के मौके पर महिलाएं भी दे सकती हैं एक-दूसरे को गिफ्ट, ये हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन

Women's Day: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी पसंद के काम करती हैं और इस दिन को एंजॉय करती हैं। सभी महिलाओं के लिए इस दिन को खास बनाने की जिम्मेदारी ज्यादातर उनके पति, पिता, भाई, दोस्त और अन्य पुरुष उठाते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं की पुरुष ही इस दिन को किसी महिला के लिए खास बनाएं। एक महिला भी अपनी किसी दोस्त, रिश्तेदार, गर्लफ्रेंड या किसी खास के लिए इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस दिन एक महिला भी दूसरी महिला को गिफ्ट दे सकती है।

स्पा वाउचर

इस दिन को खास बनाने के लिए आप किसी महिला को किसी अच्छे पार्लर या स्पा का वाउचर दे सकती हैं। इस वाउचर की मदद से वो उस पार्लर या स्पा में जाकर रिलेक्स हो सकती हैं और अपनी थकान मिटा सकती हैं। पार्लर के वाउचर से वो खुद को और निखार सकती हैं। 

बुक करें गिफ्ट

कहते हैं किताब सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। इस वुमेन्स डे अपने किसी दोस्तो को एक नया दोस्त गिफ्ट दें। किसी को बुक गिफ्ट करना कभी गलत नहीं हो सकता। आप अपने दोस्त की पसंद के अनुसार उन्हें एक अच्छी किताब भी गिफ्ट कर सकते हैं।

वीकेंड ट्रिप

जरूरी नहीं की आप वुमेन्स डे पर ही कुछ खास प्लान करें। वीक डे में ऑफिस से छुट्टी लेना सभी के लिए मुश्किल है। ऐसे में आप एक वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप सरप्राइज मंगलवार को आने वाले वुमेन्स डे पर दें और चार दिन में ट्रिप की तैयारी कर शुक्रवार या शनिवार को इस ट्रिप के लिए निकलें।

ये ध्यान रखें कि इस दिन को खास बनाने के लिए गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है कि इस दिन आपकी जिंदगी में शामिल महिलाओं को वैल्यू किया जाए। इसके लिए एक छोटा सा फूल या केवल विश करना भी उनके चेहरे पर हंसी ला सकता है।

End of Article