गोवा में खुला देश का पहला मान्यता प्राप्त Sex Toy स्टोर, यह वैसा नहीं जैसा आप सोचते हैं! 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2021, 09:05 AM IST

Sex Toy Store in Goa: वाइस.कॉम के हवाले के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुकान कलंगुट इलाके में है। दुकान में Sex Toy के अलग-अलग उत्पाद, कंडोम, स्प्रे, जेल्स, वाइब्रेटर्स, पेकर्स और प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं।

गोवा में खुला देश का पहला मान्यता प्राप्त Sex Toy स्टोर, यह वैसा नहीं जैसा आप सोचते हैं! 

पणजी : भारत में सेक्स पर बात करना सामाजिक निषेध माना जाता है। इस पर खुलकर बात करने में हिचक होती है लेकिन बात अगर Sex Toy की हो तो इसके बारे में संकोच कहीं और ज्यादा है। इसका चलन पश्चिमी देशों में ज्यादा है लेकिन बदलते दौर में समाज की सोच में बदलाव हो रहा है। गोवा के कलंगुट में Sex Toy एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स की एक दुकान खुली है। खास बात यह है कि Sex Toy एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स बेचने वाली भारत की पहली मान्यता प्राप्त दुकान है। इस दुकान का नाम कामा गिजमोस है।  

मेडिकल स्टोर जैसी दिखती है यह दुकान
वाइस.कॉम के हवाले के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह दुकान कलंगुट इलाके में है। इस दुकान में Sex Toy के अलग-अलग उत्पाद, कंडोम, स्प्रे, जेल्स, वाइब्रेटर्स, पेकर्स और प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि यह दुकान किसी अंधेरी जगह या तहखाने में नहीं बल्कि खुली सड़क पर है और यह मेडिकल स्टोर जैसी दिखती है। दुकान में किसी तरह की नग्नता एवं अश्लीलता को बढ़ावा नहीं दिया गया है। इस दुकान सबसे ज्यादा बीडीएसएम के सेट्स, मार्शमैलो फ्लेवर्ड, ग्लो इन द डार्क वेगन कंडोम, कॉक रिंग्स, वाइब्रेटर्स और रोल प्ले कॉस्ट्यूम्स बेचे गए हैं।   

दुकान की दीवार पर लगाए प्रमाणपत्र
दुकान की डिजायन के बारे में शॉप के को-फाउंडर नीरव मेहता ने कहा, 'हमने जानबूझकर इसे भड़कीला अथवा अंधेरा युक्त तहखाने में नहीं बनाया है। विदेशों में इस तरह की दुकानें ज्यादातर तंग गलियों या तहखाने में हुआ करती हैं। हमने इसे एक मेडिकल स्टोर की तरह बनाया है। हमने दुकान को मान्यता देने वाले सभी प्रमाणपत्रों को दीवार पर लगाया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि किसी तरह का कोई राजनीतिक विवाद न हो।'

नए प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी में दुकान मालिक
भारत में अश्लीलता के खिलाफ काफी सख्त कानून हैं। इसे देखते हुए यहां पर Sex Toy का कारोबार करना असंभव सा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेहता ने कहा, 'भारत में इस तरह की दुकान को लेकर कानून साफ-साफ नहीं है लेकिन आपल सेक्ट प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं जब तक कि वह अश्लील न हो। हमने जानबूझकर ऐसे Toys और उत्पाद चुने जिनकी पैकेजिंग पर अश्लीलता न झलके और वे महिलाओं को किसी भी तरह से अपमान करने वाले एवं नीचा दिखाने वाले न हों। ऐसा करने से अश्लीलता पर कानूनों का उल्लंघन नहीं हुआ।' इस स्टोर के मालिक दुकान का विस्तार और अपने कस्टमर्स के लिए नए प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी में हैं।  

End of Article