Ice Water facial: चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगा आइस वॉटर फेशियल, जानें इसका तरीका और फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 06:49 PM IST

Ice Water facial: गर्मियों में आइस वॉटर फेशियल स्किन के लिए काफी अच्छा और प्रभावी हो सकता है। इससे आपकी स्किन को कई फायदे हो सकते हैं। यह स्किन को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही गर्मी से राहत दिलाने में असरदार है।

Ice Water facial: चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगा आइस वॉटर फेशियल, जानें इसका तरीका और फायदे

Ice Water facial :  गर्मियों में स्किन का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अगर आप अपनी स्किन पर निखार लाना चाहते हैं, तो गर्मियों में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोएं। इससे स्किन पर निखार भी आएगा। साथ ही आप रिफ्रेशिंग भी फील कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गर्मी में ठंडे पानी से मुंह साफ करने से स्किन पर रैशेज, दानों, लालिमा इत्यादि से छुटकारा भी मिलता है। स्किन को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए कई लोग आइस वॉटर फेशियल करते हैं। यह आपके लिए कई मायनों में लाभकारी हो सकता है। आइस वॉटर फेशियल करने के लिए आपको किसी पार्लर या फिर स्पा जाने की जरूरत नहीं है। आप इस फेशियल को घर पर आसान तरीकों से कर सकते हैं।

आइस वॉटर फेशियल करने का तरीका और फायदे

आइस वॉटर फेशियल कैसे करें?

आइस वॉटर फेशियल करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में बर्फ का पानी लें। अब इस पानी में करीब 30 सेकंड के लिए अपने चेहरे को डुबाएं। इसके बाद अपने चेहरे को सूती कपड़े की मदद से थपथपाएं। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। थोड़ी देर बाद जब आपके चेहरे का टेम्प्रेचर नॉर्मल हो जाए, तो इसके बाद फिर से 30 सेकंड के लिए बर्फ के पानी में चेहरा डुबाएं और पुन: वही प्रक्रिया दोहराएं, जो आपने पहले दोहराया था। दिन में दो बार इस तरह से चेहरे को धोने से आपको काफी फायदा हो सकता है। इसके अलावा आप सूती कपड़े में आइस को लपेटकर सर्कुलेशन मोशन में रब भी कर सकते हैं।

आइस वॉटर फेशियल के फायदे

स्किन पोर्स को खोले

स्किन के बंद पोर्स को खोलने में आइस वॉटर फेशियन आपकी मदद कर सकता है। स्किन पोर्स खुलने से स्किन केयर प्रोडक्ट्स स्किन पर प्रभावी तरीके से कार्य करते हैं।

सूजन हो सकती है कम

गर्मियों में नियमित रूप से आइस वॉटर फेशियल करने से आंखों के आसपास की सूजन कम होती है। साथ ही आप काफी फ्रेश महसूस करते हैं। रोजाना सुबह के समय यह फेशियल सूजन को कम करने में प्रभावी है।

डार्क सर्कल से छुटकारा

आइस वॉटर फेशियल का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह चेहरे के दाग-धब्बों को भी हटाने में आपकी मदद कर सकता है।


(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article