Kitchen Tips: नॉनस्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 12:17 AM IST

Nonstick Cookware: आजकल किचन में एलुमिनियम और लोहे के बर्तनों की जगह नॉन स्टिक बर्तनों ने बना ली है। नॉन स्टिक बर्तन देखने में भी अच्छे लगते हैं और इन बर्तनों में खाना बनाना भी काफी आसान होता है। अगर नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले इसके इस्तेमाल का तरीका जान लीजिए।

Kitchen Tips: नॉनस्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें
Photo Credit: Instagram

Tips For Cooking In Nonstick Utensils: हर घर के किचन में नॉन स्टिक कुकवेयर बर्तन जरूर मिल जाएंगे। पहले लोगों के किचन में एलुमिनियम और लोहे के बर्तन हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे बदलते समय के साथ-साथ लोगों ने नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आज हर महिलाओं की पहली पसंद नॉन स्टिक कुकवेयर है। नॉन स्टिक के बर्तनों में खाना बनाने में आसानी होती है। सबसे बड़ी बात भोजन चिपकने का झंझट नहीं होता है। इसके अलावा नॉन स्टिक कुकवेयर में खाना बनाने के लिए ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होती है। नॉन स्टिक बर्तन किचन की शान ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि इसमें खाना बनाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इशका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। जरा सी चूक से इसकी कोडिंग धीरे-धीरे उतरने लग जाएगी। इसलिए इस बर्तनों का रखरखाव बेहद जरूरी होता है। 

साफ्ट स्पंज से करें साफ

जब पहली बार नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बना रहे हों तो सबसे पहले इसे साबुन से साफ करके गर्म पानी से धो लें, ताकि इसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाएं। इसे साफ करने के लिए साफ्ट स्पंज का इस्तेमाल करें। नॉन स्टिक बर्तनों को कभी रगड़ कर साफ़ नहीं करना चाहिए। इसे साफ करने के लिए स्टील के जूने का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

मेटल के चम्मच का न करें प्रयोग

अगर आप चाहती हैं कि आपके नॉन-स्टिक बर्तन लंबे समय तक टिके रहें तो खाना पकाने के लिए कभी भी मेटल के चम्मच या चाकू का इस्‍तेमाल न करें। इससे नॉन-स्टिक कोटिंग हट जाएगी।  नॉन-स्टिक बर्तन में खाना बनाने के लिए प्लास्टिक, लकड़ी या सिलिकॉन से बने चम्मच का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

धीरे आंच में बनाएं खाना

नॉन-स्टिक कुकवेयर तब अधिक समय तक चलते हैं। इन बर्तनों का खास ध्यान देना चाहिए। इन बर्तनों में खाना पकाने के लिए गैस की आंच कम रखना चाहिए। तेज आंच में इन बर्तनों में खाना नहीं बनाना चाहिए। हाई हीट पर खाना पकाने से नॉन-स्टिक कोटिंग को नुकसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

End of Article