Arjun Bark for Skin : अर्जुन की छाल में छिपा है स्किन की परेशानियां का इलाज, सप्ताह में 2 बार करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 07:38 PM IST

Arjun Bark for Anti- Bacterial : स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण स्किन की कई परेशानियां जैसे- झुर्रियां, दाग-धब्बे, लालिमा इत्यादि दूर कर सकते हैं। साथ ही यह चेहरे पर निखार लाने में भी प्रभावी है।

Arjun Bark for Skin : अर्जुन की छाल में छिपा है स्किन की परेशानियां का इलाज, सप्ताह में 2 बार करें इस्तेमाल

Arjun Bark for Dry Skin : आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं। अर्जुन की छाल उन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है। स्वास्थ्य के जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी स्किन पर निखार पाने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया हैं? शायद नहीं, हम में से कई लोग अर्जुन की छाल का इस्तेमाल शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन की सूजन, लालिमा को दूर कर सकता है। साथ ही इससे झुर्रियों की परेशानी और दाग-धब्बे दूर होते हैं।

स्किन पर इस्तेमाल करें अर्जुन की छाल

ड्राई स्किन की परेशानी दूर करे अर्जुन की छाल - स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और मुलायम करने में असरदार होता है। साथ ही स्किन से नमी को खोने से रोकने में असरदार होता है। इसका इस्तेमाल आप फेसबुक या फिर अर्क के रूप में कर सकते हैं।

झुर्रियां और फाइन-लाइंस करे दूर - अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन-लाइंस से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-एजिंग गुण होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में प्रभावी है। चेहरे पर नियमित रूप से अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। साथ ही झुर्रियां कम होती हैं।

एक्ने की परेशानी करे दूर - स्किन पर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल्स की परेशानी दूर होती है। साथ ही यह आपके चेहरे को बेदाग बनाने में सहायक होता है।

चेहरे पर कैसे करें अर्जुन की छाल का इस्तेमाल - स्किन पर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने के लिए अर्जुन की छाल के पाउडर में थोड़ा का दूध मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करके फेसपैक की तरह लगाएं। सप्ताह में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आएगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें। )

End of Article