How To Take Care Of Skin: टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट बहू और बेटी का रोल अदा करने वाली श्वेता तिवारी आज हर किसी के दिलों में राज करती हैं। अपने दमदार व्यक्तित्व के अलावा श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। श्वेता तिवारी की स्टाइल और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। 42 साल की श्वेता तिवारी की ग्लोइंग और जवां स्किन देखकर नहीं कहा जा सकता है कि वह दो बच्चों की मां है। इस उम्र में भी वे आज 10 साल छोटी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। आज भी उनकी स्किन ग्लोइंग है। उनकी ग्लोइंग और यंग स्कीन के पीछे महंगे महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि मुल्तानी मिट्टी है। जिसके इस्तेमाल से वे अपनी त्वचा का खास ध्यान देती है। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के फायदे क्या है।
मुल्तानी मिट्टी के फायदे
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा के लिए किया जा रहा है। त्वचा संबंधित कोई भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे ज्यादा बेहतर है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ रखती है। यह त्वचा में मुंहासे व फुंसियां इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं। यही नहीं मुल्तानी मिट्टी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों को चमकदार व डैंड्रफ मुक्त बनाने में मदद करती हैं।
सनबर्न और रिंकल्स से दिलाएगा छुटकारा
गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी चेहरे में ठंडक प्रदान करती है। चिलचिलाती सूरज की किरणों से बचने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से सनबर्न और रिंकल्स से छुटकारा मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही व गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
डार्क सर्कल्स होंगे दूर
वहीं देर तक काम करने की वजह से कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आधा आलू लें और इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और इसके पेस्ट को आंखों के नीचे हिस्से में लगाएं। करीब 20 से 25 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

