Remove Rust Tips: घर की शोभा खराब करता है स्क्रू में लगा जंग, इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर पाएं छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 06:16 PM IST

Easy Tips To Remove Rust: खिड़की दरवाजों के स्क्रू में लगा जंग घर की शोभा को बिगाड़ देते हैं यह जंग इसी छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर स्क्रू में लगे जंग को मिनटों में छुड़ाया जा सकता है

Remove Rust Tips: घर की शोभा खराब करता है स्क्रू में लगा जंग, इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर पाएं छुटकारा
Photo Credit: Instagram

How To Remove Rust: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। अच्छे से अच्छे वॉल पेंटिंग, डेकोरेशन आदि चीजों का बेहद ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार छोटी छोटी चीजें घर की शोभा को बिगाड़ देती है। जैसे दरवाजे खिड़की के स्क्रू में लगे जंग दिखने में काफी खराब लगते हैं। हवा और पानी के संपर्क में आने की वजह से इनमें जल्दी जंग लग जाता है और इस जंग को छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर इन्हें न छुड़ाया जाए तो यह बेहद गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में इन्हें छुड़ाने के लिए कुछ ट्रिक अपना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिनके इस्तेमाल से स्क्रू में लगा जंग चुटकियों में साफ हो जाएंगा।

इस तरह छुड़ाएं सरसों के तेल से
अगर खिड़की दरवाजे व शीशे पर लगे स्क्रू पर जंग लग जाए तो इसे छुड़ाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल से स्क्रू पर लगा जंग जल्दी छूट जाएगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए जंग लगे स्क्रू पर कपड़े की मदद से सरसों का तेल लगा लिजिए और फिर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए, ऐसा करने से स्क्रू पर लगा जंग छूटने लगेगा।

Also Read- Cleaning Mirror Tips: शीशे को साफ करना लगता है मुश्किल? तो इन आसान टिप्स को अपनाकर करें क्लीन
 

मिट्टी के तेल का करें इस्तेमाल
 केरोसीन यानी मिट्टी का तेल स्क्रू में लगे जंग को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर स्क्रू में जंग लग गया है और उसे खोला नहीं जा सकता है, तो आप उसके ऊपर एक से दो चम्मच मिट्टी का तेल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। ऐसा करने से स्क्रू पर लगा जंग धीरे-धीरे छुटने लगेगा, जिसके बाद आप स्क्रू ड्राइवर की मदद से स्क्रू को खोल सकते हैं। अगर स्क्रू पर अभी भी जंग लगा हुआ है, तो उसे मिट्टी तेल में डालकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दीजिए और फिर दोबारा से फिट कर लिजिए।

बेकिंग सोड़ा से करें साफ
इसके अलावा स्क्रू पर लगे जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकिंग सोडा घर की किचन में आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल को तैयार कर लें और फिर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर उसे स्क्रू पर छिड़क दें और इसे कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद स्क्रू में लगा जंग अपने आप हटने लगेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article