Weight Loss Diet Tips: वेट लॉस करना है तो इन चीजों से कर लीजिए तौबा, बहुत जल्द दिखेगा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 10:22 AM IST

Remove this thing from diet For Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन अगर आपकी दिनचर्या व डाइट सही हो तो यह काम भी आसानी से हो सकता है। इसके लिए डाइट प्लान से कुछ चीजों को हटाना जरूरी हो जाता है।

Weight Loss Diet Tips: वेट लॉस करना है तो इन चीजों से कर लीजिए तौबा, बहुत जल्द दिखेगा असर
Photo Credit: Instagram

Tips For Weight Loss : आज ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी समस्या है बढ़ता वजन, क्योंकि बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन जाती है। जिसे कंट्रोल न किया जाए तो यह बड़ी बीमारियां जैसे कैंसर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि कई बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बाहर का जंक फूड, ज्यादा खाना, बेटाइम खाना या अधिक कैलोरी का सेवन करना।

वजन कम करने के लिए लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं, लेकिन सिर्फ जिम जाने से ही वजन कंट्रोल में नहीं रहता है। इसके लिए जरूरी है सही डाइट। अगर आप अपने दिनचर्या की डाइट सही रखें तो वजन कम करने के लिए यह सबसे फलदाई उपाय हैं। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान देना है कि वेट लॉस करने के लिए आपको डाइट में कुछ चीजों से तौबा कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारें में...

मिठी चीजों का सेवन करें कम
वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट है मीठी चीज का सेवन कम कर लेना चाहिए। इसके अलावा शुगर वाले ड्रिंक्स भी अवाइड करनी चाहिए। यह तेजी से आपका वजन बढ़ाते हैं। अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इनका प्रयोग बिल्कुल बंद कर दें। इनमें सबसे ज्यादा कैलोरी होती है जो वेट बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं।

जंक फूड को करें बाए बाए
बाहर का खाना पूरी तरह अवॉइड करें। बाहर का जंक फूड जैसे मोमोज, न्यूडल्स, मैगी, समोसे व पकौड़े आदि सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। यह तेजी से आपका वजन बढ़ाता है।

दही का ज्यादा न करें सेवन
 वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट से दही का सेवन कम कर लें। दही का ज्यादा सेवन घटते वजन में बाधा बन सकता है। इसका सेवन कम करना चाहिए। 

बीयर भी वजन तेजी से बढ़ाता है। इसमें फैटी लीवर डिजीज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा बीयर पीना भी सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article