Gardening Tips: घर की बगिया में ही ख‍िलेगा कमल का फूल, बेहद सस्‍ती ये आसान ट्रिक कर लें नोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 06:03 AM IST

how to grow lotus at home in pot (घर पर कमल का फूल कैसे उगाएं) : कमल का फूल मां सरस्वती और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। यहां आप कमल का फूल घर पर लगाने और उगाने का आसान तरीका जान सकते हैं।

Gardening Tips: घर की बगिया में ही ख‍िलेगा कमल का फूल, बेहद सस्‍ती ये आसान ट्रिक कर लें नोट

Gardening Tips (how to grow lotus at home) : हिंदू शास्त्र में कमल के फूल का विशेष महत्व है। कमल का फूल मां सरस्वती और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। भगवान विष्णु भी अपने हाथों में हमेशा कमल का फूल लिए रहते हैं। कमल का फूल मुख्य रूप से तालाब या कीचड़ में उगता हैं। यहां जानें क‍ि आप घर पर कमल का फूल कैसे लगा और उगा सकते हैं। 

how to grow lotus from seeds, बीज से कमल का पौधा लगाने का तरीका

  • यदि आप कमल के बीज से पौधा लगाना चाहते है, तो सबसे पहले आप ऑनलाइन के बजाय किसी अच्छे नर्सरी में जाकर कमल के बीज खरीद लें। इसे कमलगट्टा के नाम से भी जाना जाता है।
  • अब उस बीज के ऊपरी परत को हल्का तोड़ दे। ध्यान रखें तोड़ते समय ज्यादा बीज नहीं टूटनी चाहिए, वर्ना कमल के पौधे नहीं उगेंगे।
  • तोड़े गए बीज को किसी कांच के गिलास में पानी रखकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • हर 24 घंटे बाद पानी को बदलते रहें। 3 दिन बाद बीज में से नए ग्रोथ निकलने लगेंगे।
  • 15 दिन बाद उस बीज में जड़े निकलनी शुरू हो जाएंगी। फ‍िर इसे मिट्टी में लगा दें। पौधे की सही ग्रोथ के लिए हमेशा काली चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल करें।


कमल के पौधे को रनर के द्वारा ग्रो करने का तरीका 

  1. रनर के द्वारा कमल का पौधा ग्रो करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा प्लास्टिक टब (18 इंच) लें।
  2. टब में कमल का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आप टब की निचली सतह 2 इंच गोबर की परत डाल दें।
  3. अब उसके ऊपर से 4 से 6 इंच ऊंची काली चिकनी मिट्टी की परत डाल दें।
  4. अब ट्यूबर को एक से डेढ़ इंच गहरी मिट्टी में लगाएं। मिट्टी के ऊपर से हल्के हाथों से पानी डालें। 
  5. 7 दिन बाद आपके टब में कमल के पौधे नजर आने लगेंगे।

छत या बालकनी में शिमला मिर्च उगाने का तरीका

इन फर्टिलाइजर का ऐसे करें इस्तेमाल

एनपीके 19:19:19 फर्टिलाइजर कमल के पौधे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस फर्टिलाइजर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक पुराना कपड़ा लें। अब  2 टेबलस्पून फर्टिलाइजर कपड़ा में रखकर उसे धारे से बांधकर उसकी पोटली बना लें। अब पोटली को टब के अंदर मिट्टी के अंदर दबा दें। 

मिट्टी के अंदर फर्टिलाइजर डालने के 3 दिन बाद पानी जरुर चेंज करें। कमल का पौधा अच्छे से ग्रोथ करें इसके लिए उसे धूप वाली जगह पर रखें।
 

End of Article