White Clothes Clean Tips: सफेद कपड़ों की सफेदी रखना चाहते हैं बरकरार? इन टिप्स से दूर होगा पीलापन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 09:16 PM IST

Easy Tips To Clean: सफेद रंग के कपड़े हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन सफेद रंग के कपड़ों की सफेदी बरकरार रखना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा भी अक्सर ही सफेद कपड़ों का रंग पीला पड़ जाता है और लाख कोशिशों के बाद भी इनकी रौनक वापस नहीं आती है।

White Clothes Clean Tips: सफेद कपड़ों की सफेदी रखना चाहते हैं बरकरार? इन टिप्स से दूर होगा पीलापन
Photo Credit: Instagram

Cleaning Tips For White Clothes: सफेद कपड़े पहनने में काफी अच्छे लगते हैं। सफेद कपड़े सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। सफेद रंग की शर्ट हो या फिर साड़ी सफेद रंग हर किसी पर जंचता है, लेकिन सफेद रंग जितना अच्छा लगता है उतना ही इसकी देखरेख करना मुश्किल हो जाता है। सफेद रंग एक ऐसा रंग है जो जल्दी गंदा हो जाता है और जल्दी फीका पड़ने लगता है। इसकी सफाई करना बेहद मुश्किल होता है। लाख कोशिशों के बाद भी इसकी रौनक वापस नहीं आ पाती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझज रहे हैं तो कुछ टिप्स अपनाकर सफेद रंग को सफेद रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान उपाय अपनाने होंगे।

सफेद रंग को बाकी कपड़ों के साथ न धुलें

कुछ लोग सफेद कपड़ो को धोतें वक्त एक बड़ी गलती कर देते हैं। वे सफेद कपड़ों को बाकी रंगीन कपड़ों के साथ ही धोने के लिए डाल देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सफेद रंग को हमेशा अलग करके धोना चाहिए क्योंकि बाकी रंग सफेद रंग को खराब कर देते हैं, इसीलिए इस बात का ध्यान रखें कि सफेद रंग के कपड़ों को कभी भी बाकी रंग के साथ मिलाकर ना धुले।

ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें

कुछ लोगों को लगता है कि सफेद रंग के कपड़े धोने के लिए ज्यादा से ज्यादा डिटर्जेंट की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है ज्यादा डिटर्जेंट से कपड़े साफ नहीं होते बल्कि कपड़ों का रंग हल्का हो जाता है। सफेद कपड़ों के लिए कभी भी पाउडर वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें हमेशा लिक्विड वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।

एक रात पहले नींबू के पानी में डालें

नींबू का रस एक जैविक ब्लीचिंग एजेंट है और यह सफेद कपड़ों पर बहुत अच्छा काम करता है। सफदे कपड़ों को धोने के लिए नींबू का रस, गर्म पानी में मिलाएं और उस पानी में कपड़ों को एक रात के लिए भिगो कर रखें और अगले दिन धोएं। इसके अलावा एक और तरीका है, आप सफेद कपड़े साफ करने के लिए सिरके का उपयोग भी कर सकती हैं, जो नींबू की तरह ही काम करता है। 
 

End of Article