Coconut Facepack: स्किन के लिए नारियल का पानी और नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने चेहरे पर नारियल फेस पैक का इस्तेमाल किया है? जी हां, नारियल फेस पैक भी आपके चेहरे पर निखार लाने में मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को एक्सफोलिएट कर सकता है। साथ ही आप स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर गर्मियों के दिनों में आपके चेहरे पर दाग-धब्बे की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो आप नारियल फेस पैक लगाएं।
चेहरे पर नारियल फेसपैक लगाने के फायदे
स्किन दिखेगी जवां
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप अपने चेहरे पर नारियल फेस पैक लगाएं। इससे आपकी स्किन खूबसूरत और जवां दिखेगी। इसके लिए रातभर पानी में 4 से 5 बादाम भिगो दें। इसके बाद सुबह इन्हें पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा नारियल दूध और शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। बाद में सादे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी खूबसूरती बढ़ सकती है।
स्किन को करे एक्सफोलिएट
स्किन को एक्सफोलिएट करने में नारियल फेस पैक बहुत ही प्रभावी हो सकता है। इसके लिए ओट्स में नारियल के दूध को मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। बाद में करीब 5 से 10 मिनट तक चेहरे की अच्छे से मसाज करें। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट हो सकती है।
पिंपल्स से छुटकारा
नारियल फेस पैक पिंपल्स और मुंहासों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। पिंपल्स से राहत पाने के लिए नारियल के दूध को डायरेक्ट अपने फेस पर लगाएं। बाद में जब चेहरे से दूध सूख जाए, तो आप अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स की परेशानी दूर होगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)

