Holi Rangoli Designs 2022: होली पर खूबसूरत रंगोली के रंगों से सजाएं अपना घर, देखें बेस्ट रंगोली डिजाइंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 05:17 PM IST

Holi Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: भारत में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को डेकोरेटिव आइटम्स के साथ नया लुक देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं तो इस वर्ष अपने घर को होली पर रंगोली के रंगों से जरूर सजाएं। 

Holi Rangoli Designs 2022: होली पर खूबसूरत रंगोली के रंगों से सजाएं अपना घर, देखें बेस्ट रंगोली डिजाइंस

Holi Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: होली का त्यौहार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। होली का पर्व होलिका दहन से प्रारंभ होता है और होली पर समाप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 में होलिका दहन आज यानी 17 मार्च के दिन है। वहीं इस वर्ष होली 18 और 19 मार्च दोनों दिन ही मनाई जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार पूर्णिमा तिथि 2 दिन पड़ रही है और पूर्णिमा तिथि पर भद्रकाल होने की वजह से होली और होलिका दहन को लेकर संशय की स्थिति है। होली का त्यौहार आने से पहले लोग अपने घर को साफ करते हैं और उसे सजाते हैं। होली के दिन लोग अपने घरों को फूल और डेकोरेटिव आइटम्स के साथ नया लुक देते हैं। इस दिन लोग अपने घर के अंदर या घर के बाहर रंगोली डिजाइंस भी बनाते हैं। भारतीय त्योहारों में रंगोली का विशेष महत्व होता है। किसी भी त्योहार के दिन लोग अपने घरों में रंगोली जरूर बनाते हैं। माना जाता है कि रंगोली बनाने से घर ना ही सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि सकारात्मक उर्जा भी आती है। अगर आप इस वर्ष अपने घर को नया लुक देने के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां देखें कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस। 

होली पर बनाएं कोलम डिजाइन

होली के दिन आप अपने घर को कोलम रंगोली डिजाइन से भी सजा सकते हैं। कोलम रंगोली डिजाइन बहुत शुभ माना जाता है और कई भारतीय त्योहारों में लोग इसे अपने घर में बनाते हैं। आप भी नीचे दिए गए डिजाइन से कोलम रंगोली डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो रात में इसे और खूबसूरत बनाने के लिए दीपक भी रख सकते हैं।

होली पर रंग-बिरंगी रंगोली

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार कहा गया है। रंगो के त्यौहार के दिन अपने घर में रंग बिरंगी रंगोली बनाएं और सबको खुश कर दें। यह रंगोली डिजाइन आप अपने घर के हाॅल के साथ गेस्ट रूम या घर के बाहर भी बना सकते हैं। 

फ्लोरल रंगोली डिजाइन

फाल्गुन के महीने में रंगोली का त्यौहार पड़ता है। इस महीने में पेड़ पौधों में एक नई रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप ऐसी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं जो प्रकृति का प्रतीक हो तो फ्लोरल रंगोली डिजाइन बेस्ट रहेगी। आप नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं।

मोर पंख वाली रंगोली डिजाइन

होली का त्यौहार राधे कृष्ण के प्यार का भी प्रतीक है। बरसाने और मथुरा में होली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में ऐसे रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं जो भगवान कृष्ण और राधा के प्यार को दर्शाए। तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आप आइडिया ले सकते हैं। 

सिंपल रंगोली डिजाइन

अगर आप होली पर सिंपल रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत और बनाने में बहुत सिंपल है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप ऐसा होली डिजाइन को छत पर बना सकते हैं।

End of Article