Holi 2022 Date, Time, Puja Muhurat: साल 2022 में होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा। होली वैसे तो होलिका दहन के अगले दिन मनाई जाती है लेकिन इस बार तिथि (Holi date 2022) को लेकर दुविधा है। 18 और 19 मार्च दोनों ही दिन को होली की डेट बताई जा रही है। तो रंग खेलने की सही डेट (Holi 2022 date) कौन सी है। दरअसल, इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है। साथ ही पूर्णिमा तिथि पर भद्राकाल होने के कारण लोगों में होली और होलिका दहन को लेकर संशय की स्थिति है।
हिंदू धर्म ग्रन्थों के अनुसार, होलिका दहन (Hoilika Dahan 2022 Date) पूर्णिमा तिथि में सूर्यास्त के बाद करना चाहिए, लेकिन यदि इस बीच भद्राकाल हो, तो भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए, इसके लिए भद्राकाल के समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए। होलिका दहन के लिए भद्रामुक्त पूर्णिमा तिथि का होना बहुत जरूरी है। हिंदू शास्त्रों में भद्राकाल को अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि भद्राकाल में किया गया कोई भी काम सफल नहीं होता और उसके अशुभ परिणाम मिलते हैं। इस हिसाब से पंचांग देखें तो होली 19 मार्च (when is Holi in 2022) को मनाई जानी चाहिए।
Holika Dahan Date and Time 2022 in India, होलिका दहन 2022 की डेट
इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 को दोपहर 01:29 बजे से शुरू होकर 18 मार्च दोपहर 12:52 मिनट तक रहेगी। जबकि 17 मार्च को ही 01:19 बजे से भद्राकाल शुरू हो जाएगा और देर रात 12:58 बजे तक रहेगा, ऐसे में भद्राकाल होने के कारण शाम के समय होलिका दहन (When is Holika Dahan in 2022) नहीं किया जा सकेगा। चूंकि होलिका दहन के लिए रात का समय उपर्युक्त माना गया है, ऐसे में 12:58 बजे भद्राकाल समाप्त होने के बाद होलिका दहन संभव हो सकेगा। रात के समय होलिका दहन करने के लिए शुभ समय 12:58 बजे से लेकर रात 2:12 बजे तक है।
Holi Date and Time 2022 in India, होली 2022 की डेट
पंचांग के अनुसार होली 19 मार्च को मनायी जानी चाहिए। हालांकि होली को लेकर ये परंपरा है कि इसे होलिका दहन या छोटी होली के अगले दिन मनाया जाता है। ऐसे में कुछ जगहों पर होली 18 तारीख को भी मनाई जा रही है।

