लाइफस्टाइल

Nita Ambani Brooch: नीता अंबानी के ड्रैगनफ्लाई ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान, जानिए क्या है इस खूबसूरत ज्वेलरी का खास डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स

नीता अंबानी का ड्रैगनफ्लाई ब्रोच इन दिनों अपने अनोखे डिजाइन और शानदार कारीगरी के कारण चर्चा में है। जानिए इस ब्रोच में क्या खास है और इसे अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करने के आसान तरीके।

Image

Nita Ambani Dragonfly Brooch Design

फैशन की दुनिया में कई बार एक छोटी-सी एक्सेसरी पूरे लुक की पहचान बन जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला नीता मुकेश अंबानी के नए अंदाज में। NMACC के द लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत ड्रैगनफ्लाई ब्रोच पहना, जिसने उनके सादगी भरे आउटफिट को भी खास बना दिया। बेज रंग के पैंटसूट और हल्के लेस टॉप के साथ लगा यह ब्रोच पहली नजर में ही ध्यान खींचता है।

इसकी चमक, बारीक डिजाइन और रंगों का खूबसूरत मेल इसे आम एक्सेसरीज से अलग बनाता है। इस खास ज्वेलरी को मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान ने तैयार किया है। इसका नाम 'सोअरिंग स्पिरिट' है। दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रोच के पीछे सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि आजादी, सपनों और बदलाव की एक खूबसूरत सोच भी छिपी है।

नीता अंबानी का फैशन

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब नीता अंबानी के फैशनेबल लुक्स की चर्चा हो रही हो। अक्सर ही वे ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। यहां तक की उनके इससे पहले भी कई ब्रोच डिजाइन्स वायरल रहे हैं। इसी लिस्ट में उनका लेटेस्ट ड्रैगनफ्लाई ब्रोच भी शामिल है। नीता अंबानी के साथ साथ उनके बेटे अनंत के पास भी एकदम गजब का ब्रोच कलेक्शन है। जिसमें हाथी, शेर, हीरा, पन्ना तो मुगलों के जमाने के गहने शामिल है।

ड्रैगनफ्लाई ब्रोच की डिटेल्स

इसे सपनों, आजादी और अनंत संभावनाओं का प्रतीक माना गया है। इसके जरिए बदलाव को अपनाने और जिंदगी में नई चीजें खोजने का संदेश दिया गया है। यही वजह है कि इसका नाम 'सोअरिंग स्पिरिट' रखा गया है। इस ब्रोच की सबसे खूबसूरत बात इसकी बनावट है। इसमें ड्रैगनफ्लाई के पंखों को बेहद आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है। चमकदार स्टोन, रंगीन डिटेलिंग और बारीक कारीगरी इसे एक आर्ट पीस जैसा लुक देते हैं। इसे तैयार करने वाले वॉलेस चान अपनी कलात्मक ज्वेलरी के लिए जाने जाते हैं।

आउटफिट के साथ स्टाइलिंग

नीता अंबानी ने इस ब्रोच को बेज रंग के स्ट्रक्चर्ड पैंटसूट के साथ पहना। अंदर हल्के गुलाबी रंग का लेस टॉप था। आउटफिट के न्यूट्रल रंग और ब्रोच की चमक ने एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किया। यही इस लुक की सबसे खास बात है।

कैसे करें स्टाइल

अगर आपको भी ब्रोच पहनना पसंद है, तो इसे ऐसे स्टाइल किया जा सकता है।

  • ब्लेजर के साथ: प्लेन ब्लैक, बेज या व्हाइट ब्लेजर के लैपल पर स्टेटमेंट ब्रोच लगाएं। इससे ऑफिस लुक भी खास बन सकता है।
  • साड़ी के साथ: साड़ी के पल्लू या ब्लाउज के शोल्डर पर छोटा डिजाइनर ब्रोच लगाकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
  • गाउन के साथ: पार्टी वियर गाउन पर क्रिस्टल या फ्लोरल ब्रोच अच्छा लगेगा।
  • शर्ट के साथ: सिंपल व्हाइट शर्ट के कॉलर पर छोटा ब्रोच लगाकर स्मार्ट और क्लासी लुक बनाया जा सकता है।

नीता अंबानी का ये लुक, ज्वेलरी, मेकअप और स्टाइलिंग सब कमाल का लगा। लेडीज इसे जरुर अपने अगले लुक में रिक्रिएट कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article