Diet to Lose Weight: तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 08:50 AM IST

Diet to Lose Weight: खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ती खान की आदतों की वजह से आजकल बढ़ते वजन की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छे डाइट प्लान को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। 

 Diet to Lose Weight: तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा रिजल्ट

Diet to Lose Weight: आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशा है। ऐसे में वो जिम से लेकर डाइट तक हर तरीका अपनाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसलिए अगर आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। दरअसल, एक्सरसाइज के साथ-साथ यदि पौष्टिक डाइट ली जाए, तो ही वजन कम करने में सफलता मिलती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे डाइट प्लान के बारे में, जिससे आप बहुत तेजी से वजन कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस डाइट प्लान के बारे में-

पांच दिन में पांच किलो वजन घटाने वाली डाइट कीजिए ट्राई

तरबूज को शामिल करें

यदि आप तेजी से कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, तरबूज पानी के साथ-साथ फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर रहता है, जिसकी वजह से तेजी से वजन कम करने में असरदार होता है।

उबली हुई सब्जी
 

बढ़ते वजन को कम करने के लिए उबली सब्जियों का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इनमें लो कैलोरीज होती है, जो फैट को जमने से रोकती है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है। उबली हुई सब्जियों को आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

ब्राउन राइस और सब्जी रोटी
 

लंच के समय हमें सबसे ज्यादा भूख लगती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए ज्यादा खाने की जरूरत होती है। हालांकि, डाइट करने वाले ज्यादा खाना नहीं खा सकते। इसलिए आप ब्राउन राइस के साथ सब्जी और 2 चपाती खा सकते हैं।

जंक फूड के सेवन से बचें
 

डाइट फॉलो करते वक्त और वजन कम करने के दौरान की जर्नी में आप जितना हो सके, जंक फूड के सेवन से बचें। जंक फूड फैट तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपको अनहेल्दी भी बनाता है। इसलिए इस तरह के जंकफूड को खाने से बचना चाहिए। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article