Monsoon Travelling Place: अगर आपको भी लेना है मानसून का मजा तो राजस्थान घूमना बिल्कुल न भूलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 08:15 PM IST

Rajasthan Travel Place: बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो राजस्थान आपके लिए सबसे बेहतर जगह में से एक हो सकती है। मानसून में राजस्थान की खूबसूरती आपका दिल जीत सकती है।

Monsoon Travelling Place: अगर आपको भी लेना है मानसून का मजा तो राजस्थान घूमना बिल्कुल न भूलें
Photo Credit: Instagram

Best Place For Monsoon: मानसून के मौसम में घूमने का मजा ही अलग होता है। घूमने के शौकीन लोग मानसून का इंतजार करते हैं। मानसून का महीना सभी मौसम से सबसे अलग होता है। न गर्मी की चिपचिपाहट और न कपकपी ठंड, इसलिए मानसून का महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। बारिश के मौसम में कुछ लोग ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां सुकून और हरियाली दोनों है, लेकिन अगर आपको लगता है ऐसा सिर्फ पहाड़ों में ही मिल सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। पहाड़ों के अलावा अगर आप राजस्थान जाने का प्लान कर लें तो आपको हरियाली, पहाड़ व सुकून सब मिलेगा। बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने के लिए लोग बचते हैं क्योंकि इस मौसम में पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में पहाड़ों को छोड़कर राजस्थान का चयन करना आपके लिए एकदम परफेक्ट ट्रिप हो सकती है। मानसून के मौसम में राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लग जाती है। अगर आप राजस्थान का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं राजस्थान की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

उदयपुर
बारिश के मौसम में उदयपुर घूमना सबसे बेहतर हो सकता है। झीलों की नगरी उदयपुर रिमझिम बारिश में एकदम जन्नत का एहसास कराता है। उदयपुर में लगभग 7 झील है। इन जिलों में मानसून के समय बोटिंग का बेहतरीन लुफ्त उठा सकते हैं। इस शहर की शाही अंदाज और मानसून आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकता है। बारिश के मौसम में यहां फतेहसागर, पिछोला झील, लेक पैलेस आदि कई जगह घूम सकते हैं।

 माउंट आबू 
अगर आप पहाड़ों में जाने की शौकीन है तो मानसून में राजस्थान के माउंट आबू में पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं। राजस्थान का हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। बारिश के मौसम में माउंट आबू की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है, क्योंकि यहां हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है। राजस्थान में आप गुरु शिखर, रॉक व्यू प्वाइंट, दिलवाड़ा जैन मंदिर ऐसी कई जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं।

बूंदी
बारिश के मौसम में अद्भुत प्राकृतिक का आनंद उठाना चाहते हैं तो राजस्थान के बूंदी जगह जरूर घूमने जाइए। यहां प्राकृतिक का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां स्थित चित्रशाला, जिसे उम्मेद महल के नाम से भी जाना जाता है, बूंदी में घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। जैसे कि इसके नाम में ही छुपा है, यहां के सुंदर लघु चित्र रास लीला और रागमाला को प्रदर्शित करते हैं।
 

End of Article