Hariyali Teej Mehndi Design: मेहंदी ब‍िना तीज का श्रृंगार रहेगा अधूरा, तीज पर मेहंदी के ये ड‍िजाइन लगाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2020, 01:31 PM IST

Hariyali teej 2020 simple Mehndi design: तीज के त्‍योहार को ज‍ितनी भी मह‍िलाएं मनाती हैं, वे जानती हैं क‍ि ये पर्व ब‍िना मेहंदी के पूरा नहीं होता है। यहां देखें तीज पर लगाने वाली मेहंदी के ट्रेंड‍िंग ड‍िजाइन।

Hariyali Teej Mehndi Design: मेहंदी ब‍िना तीज का श्रृंगार रहेगा अधूरा, तीज पर मेहंदी के ये ड‍िजाइन लगाएं
Photo Credit: Shutterstock

सावन महीने के प्रमुख पर्वों में हर‍ियाली तीज भी शामिल है ज‍िसे इस मास की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को मनाते हैं। ये पर्व भगवान श‍िव और देवी पार्वती को समर्प‍ित है और माना जाता है क‍ि इस द‍िन ही दोनों का दोबारा मिलन हुआ था। ऐसे में सुहाग की आयु व तरक्‍की के ल‍िए हर‍ियाली तीज पर मह‍िलाओं के व्रत रखने और श्रृंगार करने की परंपरा भी है। साथ ही इस श्रृंगार में मेहंदी लगाना भी शामिल रहता है। 

यूं तो महिलाएं इस द‍िन बाहर जाकर पूरे शौक से मेहंदी लगवाती हैं लेक‍िन कोरोना की वजह से इस साल ये मुमक‍िन नहीं होगा। मगर तीज के त्‍योहार  की परंपरा न टूटे, इसके ल‍िए मह‍िलाएं घर पर ही मेहंदी लगा सकती हैं। 

Hariyali Teej Ki Mehendi ke design, हर‍ियाली तीज पर मेहंदी के ये ड‍िजाइन लगाएं 

तीज पर भरे हाथ वाली मेहंदी बहुत सुंदर लगती है। इसके ल‍िए आप ये ड‍िजाइन देख सकती हैं और अपने ह‍िसाब से इनमें बदलाव भी कर सकती हैं। 

@mehendiartistica / Instagram

यह पारंपर‍िक ड‍िजाइन है और खूब सुंदर भी लगता है। इसे हाथों के आगे या पीछे, जहां चाहें बना सकती हैं।

Teej par mehendi kaise lagayein, तीज पर मेहंदी कैसे लगाएं 
मेहंदी लगाने के ल‍िए या तो आप बाजार से बने हुए कोन ले सकती हैं। या फिर मेहंदी पाउडर में कॉफी का पानी डालकर घोल लें। रात भर घोल कर रखे दें। सुबह कोन में डालें। हथेली पर मेहंदी वाला तेल लगाकर मनचाहा ड‍िजाइन बनाएं। सूखने पर रगड़ कर हटा लें और फ‍िर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा दें। कम से कम 8 घंटे तक हाथ पर पानी न डलने दें। इससे हथेली पर सुंदर रंग रचेगा। कोश‍िश करें क‍ि तीज के व्रत से एक द‍िन पहले ही मेहंदी लगा लें। 

End of Article