Happy Sawan 2022 Wishes Hindi Shayari, Images: इन शानदार शायरियों के जरिए दें सावन की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 09:11 AM IST

Happy Sawan 2022 Wishes Shayari in Hindi, Sawan Ki Hardik Shubhkamnaye Wishes Hindi Shayari, Images, Quotes: सावन के महीने की शुरुआत इस वर्ष आज यानी 14 जुलाई से हो रही है। इस मौके पर आप इन शायरियों के जरिए भी बधाई दे सकते हैं।

Happy Sawan 2022 Wishes Hindi Shayari, Images: इन शानदार शायरियों के जरिए दें सावन की शुभकामनाएं

Happy Sawan 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: सनातन धर्म में सावन का महीना अत्यंत शुभ माना गया है। ये पूरा सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन हरियाली के साथ भगवान शंकर की विशेष अराधना का भी प्रतीक होता है। इस महीने सावन की शुरुआत आज यानी 14 जुलाई से हो रही है। आप इस मौके पर सावन की शुभकामना संदेश और तस्वीरें भेज सकते हैं। आप इन शायरियों के जरिए सावन के बधाई संदेश भेज सकते हैं। 

अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई
गोपालदास नीरज

झड़ी ऐसी लगा दी है मिरे अश्कों की बारिश ने
दबा रक्खा है भादों को भुला रक्खा है सावन को
साइल देहलवी

सावन की रुत आ पहुंची काले बादल छाएंगे
कलियां रंग में भीगेंगी फूलों में रस आएंगे
सागर निजामी

बरसती आग से कुछ कम नहीं बरसात सावन की 
जला कर ख़ाक कर देती है दिल को रात सावन की 

उठी हैं काली काली बदलियाँ क्या तुम न आओगे 
गुज़र जाएगी क्या तन्हा भरी बरसात सावन की 
राजेन्द्र नाथ रहबर

सावन में घबरा जाता है 
दिल मेरा सहरा जाता है 

असल सफ़र है वहाँ से आगे 
जहाँ तलक रस्ता जाता है 
परवीन कुमार अश्क

आंख बरसी है तिरे नाम पे सावन की तरह
जिस्म सुलगा है तिरी याद में ईंधन की तरह
मुर्तजा बरलास

आया सावन का महीना नज़र आया झूला
दिल को भाया मिरी आंखों में समाया झूला
अख्तर शीरानी

किसी की ख़ातिर हो फूल सावन 
मिरे लिए तो बबूल सावन 
न जाने कब था ये पानी पानी 
है इस बरस धूल धूल सावन 
तस्लीम नियाजी



बरसा है अश्कों का सावन भी दिल की अंगनाई में 
फूल खिले हैं ग़म के कितने आज मिरी तन्हाई में 

सावन का महीना भी है बारिश भी नहीं है 
सूखे हुए खेतों पे नवाज़िश भी नहीं है 

हर गाम पे तूफ़ाँ का तसलसुल है मिरे साथ 
पैरों में अभी तक मिरे लग़्ज़िश भी नहीं है 
खालिद रहीम


शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।



भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया


भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
आज के दिन मुझे भोले के गीत गाने दो


शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया


शिव की शक्ति से
शिव की भक्ति से
खुशियों की बहार मिले
महादेव की कृपा से
आप सब दोस्तों को जिंदगी में प्यार मिले



मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली।
जिंदगी लाए खुशी की बहार,
मुबारक हो आपको सावन का का त्यौहार


शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया


End of Article