Panchang Today 14 July 2022: सावन मास के पहले दिन लगेगा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:31 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 14 July 2022: सावन महीने का पहला दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ शुरू हो रहा है। जानें के दिन कब रहेगा शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल। आज मां दुर्गा की उपासना भी कर सकते हैं।

Panchang Today 14 July 2022: सावन मास के पहले दिन लगेगा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 14 July 2022: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। श्रावण मास में भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj ka Panchang : 13 July 2022

दिनांक -14 जुलाई 2022
दिवस - गुरुवार
माह - श्रावण, कृष्ण पक्ष, 
तिथि- प्रतिपदा 
सूर्योदय-05:32am
सूर्यास्त-07:22pm
नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि- मकर
करण-बालव
योग-वैधृति









14 जुलाई के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:53am से 12:42 pm तक
विजय मुहूर्त-02:32pm से 03:29 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:46pm से 07:19pm तक

14 जुलाई के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

End of Article