Sawan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: दो शुभ योग के साथ प्रारंभ होगा सावन का पावन महीना, यहां देखें पूजा विधि और मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 06:25 PM IST

Sawan 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Mantra: वर्ष 2022 में दो शुभ योग के साथ सावन के पावन महीने की शुरुआत हो रही है। यहां देखें भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में उनकी पूजा आराधना कैसे करें।

google

Sawan 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat: शिव शंभू की आराधना का पावन महीना सावन इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। 2022 में श्रावण मास कुल 29 दिनों का होगा जो 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह भी कहा जाता है कि इस महीने में पूजा का महत्व दो गुना हो जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अगले दिन से इस बार सावन का महीना शुरु हो रहा है। दो शुभ योग विष्कुंभ और प्रीति योग के साथ सावन का महीना शुरू होने वाला है। यहां देखें सावन मास की तिथि और जानें भोले नाथ की पूजा के लिए विधि। 

कब से प्रारंभ हो रहा है सावन का महीना!

End of Feed